Move to Jagran APP

यमकेश्वर में भाजपा की आशा भट्ट बनीं प्रमुख

जागरण संवाददाता ऋषिकेश पौड़ी जिले के क्षेत्र पंचायत यमकेश्वर ब्लॉक प्रमुख सीट पर भाजपा की

By JagranEdited By: Published: Thu, 07 Nov 2019 03:00 AM (IST)Updated: Thu, 07 Nov 2019 06:32 AM (IST)
यमकेश्वर में भाजपा की आशा भट्ट बनीं प्रमुख
यमकेश्वर में भाजपा की आशा भट्ट बनीं प्रमुख

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश

loksabha election banner

पौड़ी जिले के क्षेत्र पंचायत यमकेश्वर ब्लॉक प्रमुख सीट पर भाजपा की आशा भट्ट ने जीत दर्ज की। उन्होंने सीधे मुकाबले में गीता पयाल को तीन मतों से पराजित किया। ज्येष्ठ उप प्रमुख पद पर दिनेश भट्ट और कनिष्ठ उप प्रमुख पद पर विजय पाल सिंह निर्वाचित घोषित किए गए।

ब्लॉक मुख्यालय यमकेश्वर में बुधवार को सुबह दस बजे मतदान शुरू हुआ। 29 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मतदान में हिस्सा लिया। डेढ़ घंटे के भीतर यहां शत-प्रतिशत मतदान हो हुआ। शाम तीन बजे मतगणना शुरू हुई। जिसके बाद सहायक निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव परिणाम घोषणा किए। भाजपा प्रत्याशी आशा भट्ट ने 16 मत पाकर गीता पयाल को तीन मतों से पराजित किया। गीता को 13 मत मिले। ज्येष्ठ उप प्रमुख पद पर दिनेश भट्ट ने 16 मत पाकर सुरेंद्र सिंह चौधरी को तीन मतों से पराजित किया। सुरेंद्र सिंह को 13 मत मिले। कनिष्ठ उपप्रमुख पद के लिए विजय पाल सिंह को 16 मत पाकर विजय घोषित किए गए। उन्होंने सुदेश कुमार भट्ट को तीन मतों से पराजित किया। सुदेश को 13 मत मिले।

सुरक्षा के दिखे कड़े बंदोबस्त

मतदान प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए थे। ब्लॉक मुख्यालय मुख्य द्वार के भीतर सिर्फ मतदाता को ही प्रवेश दिया जा रहा था। मतदान करने के बाद परिसर में किसी को भी नहीं रुकने दिया गया। चुनाव परिणामों की घोषणा होते ही विजय प्रत्याशियों के समर्थक वहां एकत्र हो गए। ब्लॉक प्रमुख व अन्य विजेताओं को फूल माला पहनाकर जुलूस निकाला गया। पत्नी प्रमुख तो पति ज्येष्ठ प्रमुख

क्षेत्र पंचायत यमकेश्वर में प्रमुख और ज्येष्ठ उप प्रमुख के पद पर भट्ट दंपत्ति काबिज हुए हैं। ब्लॉक प्रमुख बनने वाली आशा भट्ट के पति दिनेश भट्ट ज्येष्ठ उप प्रमुख बने हैं। दोनों ही पद एक ही परिवार को हासिल हुए हैं। दोनों पदों पर पति-पत्नी का लड़ा जाना इनकी रणनीति का ही हिस्सा माना जा रहा है। प्रत्याशी बदलने का भाजपा को फायदा

क्षेत्र पंचायत यमकेश्वर में चुनाव काफी दिलचस्प रहा। विशेष रूप से भाजपा के भीतर टिकट को लेकर घमासान दिखा। पूर्व में प्रदेश संगठन ने क्षेत्रीय विधायक रितु खंडूड़ी के प्रतिनिधि मुकेश देवरानी की पत्नी निशा देवरानी को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया था। तीन दिन बाद प्रमुख पद के लिए दावा जताने वाली आशा भट्ट ने अपने समर्थकों के साथ प्रदेश संगठन में दस्तक दी। उनके साथ 16 क्षेत्र पंचायत सदस्यों की वरिष्ठ नेताओं के समक्ष परेड कराई गई। जिसके बाद भाजपा नेतृत्व को यहां प्रत्याशी बदलते हुए आशा भट्ट को अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया। परिणाम में भी आशा भट्ट को 16 मत मिले। इस सीट पर प्रत्याशी बदलने का फायदा भाजपा को मिला है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.