Move to Jagran APP

हल्द्वानी,, सिटी:: चार प्रजाति के परिदे बने आसन वेटलैंड के मेहमान

विकासनगर देश के पहले कंजर्वेशन रिजर्व आसन वेटलैंड में मेहमान प्रवासी परिंदों का आगमन शुरू हो गया है। बुधवार को विदेशी मेहमान परिंदों की कुल चार प्रजारियों का समूह देखा गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 07 Oct 2020 08:44 PM (IST)Updated: Thu, 08 Oct 2020 05:12 AM (IST)
हल्द्वानी,, सिटी:: 
चार प्रजाति के परिदे बने आसन वेटलैंड के मेहमान
हल्द्वानी,, सिटी:: चार प्रजाति के परिदे बने आसन वेटलैंड के मेहमान

जागरण संवाददाता, विकासनगर: देश के पहले कंजर्वेशन रिजर्व आसन वेटलैंड में मेहमान प्रवासी परिंदों का आगमन शुरू हो गया है। बुधवार को पहले दिन चार प्रजातियों के विदेशी परिदे वेटलैंड के मेहमान बने। जिसके चलते कालसी वन प्रभाग के डीएफओ व अन्य अधिकारियों ने आसन वेटलैंड का दौरा किया। डीएफओ ने आसन रेंजर को प्रवासी परिदों की सुरक्षा के निर्देश दिए। बुधवार को आसन वेटलैंड में सुर्खाब, कामन पोचार्ड, कामन कूट व ग्रे लेग गीज परिदों के समूह ने डेरा डाल लिया है।

loksabha election banner

अक्टूबर के पहले हफ्ते में ही ठंडे देशों से प्रवास के लिए विदेशी परिदों का उत्तराखंड में आगमन शुरू हो जाता है। आसन नमभूमि के अलावा प्रवासी परिदे भीमगौड़ा बैराज हरिद्वार व वीरभद्र बैराज ऋषिकेश में भी आते हैं, लेकिन आसन वेटलैंड का कंजरवेशन रिजर्व होने के कारण विशेष महत्व है। रुडी शेलडक यानि सुर्खाब, कामन पोचार्ड, कामन कूट व ग्रे लेग गीज परिदे प्रवास के लिए पहुंच चुके हैं। झील में परिदों का आने का क्रम शुरू होने से चकराता वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी दीपचंद आर्य ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ आसन वेटलैंड का दौरा किया और रेंजर आसन को परिदों की सुरक्षा के निर्देश दिए। बता दें कि आसन नमभूमि क्षेत्र में हर साल अक्टूबर के पहले हफ्ते में साइबेरिया व अन्य ठंडे इलाकों से प्रवासी परिदे आते हैं। डीएफओ दीपचंद आर्य के निर्देश पर प्रवासी परिदों की सुरक्षा के लिए वन कर्मियों की टीम गठित की गई है। इस मौके पर रेंजर आसन राजेंद्र प्रसाद हिगवाण, वन दरोगा प्रदीप सक्सेना, प्रीतम तोमर आदि मौजूद रहे।

---------------

ये परिदे आते हैं प्रवास पर

विकासनगर: रुडी शेलडक यानि सुर्खाब, लिटिल ग्रेब, ग्रेट क्रेस्टेड ग्रेब, ग्रेट कारमोरेंट, लिटिल कारमोरेंट, इंडियन सैग, व्हाइट बिल्ड हेरोन, मीडियन इग्रेट, येलो बिटर्न, ब्लैक बिटर्न, पेंटेड स्ट्रोक, एशियन ओपन बिल, ब्लैक स्ट्रोक, ब्राह्मणी रुडी शेलडक, कामन शेलडक, मलार्ड, नार्थन पिनटेल, कामन टील, स्पाट बिल डक, कामन पोचार्ड, टफ्ड पोचार्ड, यूरेशियन विजन, गैडवाल, नार्दन शावलर, रेड क्रेस्टेड पोचार्ड, वूली नेक्टड, ब्लैक आइबीज नया नाम रेड कैप्ट आइबीज, प्लास फिश ईगल, ग्रे लेग गूज, गैडवाल, इरोशियन विजन, टफ्ड डक, पर्पल स्वेप हेन, कामन मोरहेन, कामन कूट, ब्लैक विग्ड स्किल्ड, रीवर लोपविग, ब्लैक हेडेड गल, इरोशियन मार्क हेरियर, लिटिल ग्रेबी, डारटर, लिटिल कोरमोरेंट, लिटिल इ ग्रेट, ग्रे हेरोन, पर्पल हेरोन, कामन किगफिशर, व्हाइट थ्रोटेड किगफिशर, पाइज्ड किगफिशर आदि प्रजातियों के परिदे प्रवास पर आते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.