डाकपत्थर के छात्र आर्यन और रजनीश राष्ट्रीय कबड्डी में दिखाएंगे दमखम
डाकपत्थर स्थित महर्षि अरविंद घोष इंटर कॉलेज के दो छात्र आर्यन व रजनीश बिहार के पटना में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
देहरादून, जेएनएन। डाकपत्थर स्थित महर्षि अरविंद घोष इंटर कॉलेज के दो छात्र आर्यन व रजनीश बिहार के पटना में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
बिहार में 22 से 24 फरवरी तक राष्ट्रीय विद्यालयी क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए कक्षा नौ के आर्यन तोमर व कक्षा सात के रजनीश तोमर का चयन हुआ है। दोनों ने ब्लॉक से लेकर प्रदेश तक होने वाली प्रतियोगिताओं में अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उत्तराखंड की टीम में अपनी जगह बनाई।
अंडर 14 बालक वर्ग में उन्होंने राज्य प्रतियोगिता में अपने खेल का बेहतरीन प्रदर्शन किया था। दोनों विद्यार्थियों के राष्ट्रीय स्तर पर हुए चयन पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए उनके कोच कुंवर सिंह राय ने कहा कि खिलाडिय़ों की मेहनत और परिश्रम से उन्हें यह अवसर मिला है। उनका विश्वास है कि राष्ट्रीय स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भी दोनों खिलाड़ी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य अरुण डबराल, भरत चौहान, गुरुवीर तोमर, कुशलानंद पुरोहित, प्रतिभा रावत, कमल शर्मा, अंजना राणा, इंद्रजीत कुमार, अमित कोठियाल आदि ने बच्चों का हौसला बढ़ाया।
यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान से भिड़ने को आयरलैंड तैयार, पहली बार खेलेंगे टेस्ट मैच
यह भी पढ़ें: नौ खिलाड़ियों के साथ खेलने उतरी अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी 141 रनों से हारी
यह भी पढ़ें: टी-20 सीरीज: राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय मैदन में भिड़ेंगी ये दो टीमें