भाजपा की राष्ट्रीय टीम में बढ़ा बलूनी का कद
भाजपा की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी को पुन राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख का जिम्मा सौंपने के साथ ही कद बढ़ाते हुए उन्हें मुख्य प्रवक्ता भी बनाया गया है।
राज्य ब्यूरो, देहरादून:
भाजपा की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी को पुन: राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख का जिम्मा सौंपने के साथ ही कद बढ़ाते हुए उन्हें मुख्य प्रवक्ता भी बनाया गया है। उनके अलावा उत्तराखंड के भाजपा नेता महेंद्र पांडेय को राष्ट्रीय कार्यालय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राज्यसभा सदस्य बलूनी पार्टी के मीडिया विभाग के ऐसे तीसरे पदाधिकारी हैं, जिन्हें मीडिया प्रमुख के साथ ही मुख्य प्रवक्ता का दायित्व भी दिया है। इससे पहले रविशंकर प्रसाद और स्व.अरुण जेटली मीडिया विभाग के प्रमुख साथ-साथ मुख्य प्रवक्ता की दोहरी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। बलूनी की वर्तमान टीम में आठ सांसद, दो विधायक और तीन पूर्व कैबिनेट मंत्री शामिल किए गए हैं। उधर, राष्ट्रीय कार्यालय सचिव बनाए महेंद्र पांडेय भी लंबे समय से केंद्रीय स्तर पर पार्टी की सेवा कर रहे हैं।