Move to Jagran APP

उत्तराखंड भाजपा को मिला नया महामंत्री संगठन, जानिए किसे सौंपी गई कमान

उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन की कमान अजय कुमार को सौंपी गई है। वह वर्तमान में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भाजपा के संगठन मंत्री हैं।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Sat, 14 Sep 2019 06:14 PM (IST)Updated: Sat, 14 Sep 2019 09:15 PM (IST)
उत्तराखंड भाजपा को मिला नया महामंत्री संगठन, जानिए किसे सौंपी गई कमान
उत्तराखंड भाजपा को मिला नया महामंत्री संगठन, जानिए किसे सौंपी गई कमान

देहरादून, जेएनएन। उत्तराखंड भाजपा में पिछले 10 माह से रिक्त चल रहे महामंत्री संगठन के पद पर अजय कुमार को नियुक्त किया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय सह महामंत्री संगठन शिवप्रकाश के करीबी माने जाने वाले अजय कुमार वर्तमान में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महामंत्री संगठन का दायित्व देख रहे थे। पार्टी सूत्रों की मानें तो वह सोमवार को पदभार संभालेंगे।

loksabha election banner

गौरतलब है कि पूर्व प्रदेश महामंत्री संगठन संजय कुमार को विवादों के चलते पिछले वर्ष पांच नवंबर को इस पद से हटा दिया गया था। तब से यह पद रिक्त था। लंबे इंतजार के बाद अब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने अजय कुमार को इस पद पर नियुक्त किया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह के अनुसार अजय कुमार की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

वर्तमान में भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के महामंत्री संगठन का दायित्व देख रहे अजय कुमार का उत्तराखंड से गहरा नाता रहा है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी अजय कुमार ने संघ के प्रचारक के रूप में शुरुआत उत्तराखंड से ही की। वह यहां श्रीनगर में नगर प्रचारक, हरिद्वार व ऊधमसिंहनगर जिलों में जिला प्रचारक और अल्मोड़ा विभाग प्रचारक के पदों पर कार्य कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव: 43.11 लाख मतदाता, 8051 मतदान केंद्र


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.