Move to Jagran APP

अजय भट्ट बोले, संजय कुमार ने केंद्रीय नेतृत्व से किया था पदमुक्त करने का अनुरोध

भाजपा नेता संजय कुमार को उत्तराखंड संगठन महामंत्री के पद से हटाने की आधिकारिक पुष्टि कर दी गर्इ है।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Thu, 08 Nov 2018 05:15 PM (IST)Updated: Thu, 08 Nov 2018 09:03 PM (IST)
अजय भट्ट बोले, संजय कुमार ने केंद्रीय नेतृत्व से किया था पदमुक्त करने का अनुरोध
अजय भट्ट बोले, संजय कुमार ने केंद्रीय नेतृत्व से किया था पदमुक्त करने का अनुरोध

देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: भारतीय जनता पार्टी ने आखिरकार प्रदेश महामंत्री संगठन संजय कुमार को पदमुक्त किए जाने की अधिकारिक घोषणा कर दी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि महामंत्री संगठन संजय कुमार ने पार्टी नेतृत्व से स्वयं को पदमुक्त करने का अनुरोध किया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। 

loksabha election banner

गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अजय भट्ट ने कहा कि प्रदेश महामंत्री संगठन संजय कुमार ने केंद्रीय नेतृत्व से पद से मुक्त करने का अनुरोध किया था। जिसे अब स्वीकार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि विभिन्न समाचार पत्रों व सोशल मीडिया के जरिए उन पर लगे आरोपों के चलते संगठन मंत्री ने केंद्रीय नेतृत्व से यह पेशकश की थी। ऐसी स्थिति में अब उनके दायित्व अध्यक्ष में विलीन हो गया है। 

वसभी पदाधिकारी इस दायित्व को मिलजुल कर निभाएंगे। महिला के आरोपों के संबंध में उन्होंने कहा कि इसकी न तो कहीं रिपोर्ट दर्ज की गई है और न ही कोई तहरीर दी गई है। कांग्रेस इस मामले में राजनीति कर रही है। कांग्रेस को यह देखना चाहिए कि उनकी पार्टी के ही नेता शशि थरूर, मनु सिंघवी, तंदूर कांड वाले नेता, जेसिका लाल कांड वाले नेता अभी भी पद पर हैं। आरोपों के बाद चिराग पटनायक भी अपने पद पर बने हुए हैं। ऐसे में कांग्रेस कैसे भाजपा पर आरोप लगा रही है। भाजपा के नेता ने नैतिकता दिखाते हुए पद छोड़ा है। इस दौरान भाजपा प्रदेश महामंत्री नरेश बंसल, प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन, सह मीडिया प्रभारी बलजीत सिंह सोनी व शादाम शम्स मौजूद थे। 

यह भी पढ़ें: स्थानीय निकाय चुनावों में असंतुष्टों को कांग्रेस भी दिखाएगी बाहर का रास्ता

यह भी पढ़ें: चुनावी खर्च में नामांकन की फीस नहीं दिखा रहे नेताजी

यह भी पढ़ें: किन्नर रजनी रावत के मैदान में उतरने से कर्इ दिग्गजों के छूट रहे पसीने


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.