सीएम पर तानाशाही का लगाया आरोप
नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री हरीश रावत पर तानाशाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है। इसका कड़ा विरोध किया जाएगा।
देहरादून। नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री हरीश रावत पर तानाशाही का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है। इसका कड़ा विरोध किया जाएगा।
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में निरंतर एक नए घोटाले खुलकर सामने आ रहे हैं। इसके खिलाफ आवाज उठाने वाले भाजपा विधायकों को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा है।
उन्होंने मुख्यमंत्री पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अब भाजपा चुप नहीं बैठेगी। इसके खिलाफ भाजपा पांच अक्टूबर को सीएम आवास का घेराव करेगी।
पढ़ें-मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने जा रहे भाजपाई गिरफ्तार