विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

देहरादून एयरपोर्ट पर लगातार तीसरे दिन मौसम की मार: कम दृश्यता के चलते 4 उड़ानें दिल्ली डायवर्ट

Published: Sun, 19 Jul 2026 10:55 PM (IST)

देहरादून एयरपोर्ट पर लगातार तीसरे दिन खराब मौसम और कम दृश्यता के कारण चार उड़ानें दिल्ली डायवर्ट की गईं।

सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।

HighLights

  1. देहरादून एयरपोर्ट पर लगातार तीसरे दिन उड़ानें डायवर्ट हुईं

  2. कम दृश्यता के कारण चार उड़ानें दिल्ली भेजी गईं

  3. यात्रियों को खराब मौसम से भारी असुविधा हुई

संवाद सहयोगी, डोईवाला (देहरादून)। लगातार हो रही तेज वर्षा और घने काले बादलों के कारण देहरादून एयरपोर्ट पर रविवार को भी कम दृश्यता का असर हवाई सेवाओं पर पड़ा। लगातार तीसरे दिन खराब मौसम के चलते कई उड़ानें एयरपोर्ट पर उतर नहीं सकीं और उन्हें दिल्ली डायवर्ट करना पड़ा।

रविवार सुबह मौसम अपेक्षाकृत अनुकूल रहने से उड़ानों का संचालन सामान्य रहा, लेकिन शाम होते-होते मौसम बिगड़ गया। दृश्यता कम होने के कारण शाम 4:55 बजे लखनऊ से देहरादून आ रही इंडिगो की उड़ान को एयरपोर्ट पर लैंडिंग की अनुमति नहीं मिल सकी और उसे दिल्ली भेज दिया गया।

इसके बाद शाम 5:10 बजे बेंगलुरु से आने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान, 5:35 बजे नवी मुंबई से देहरादून पहुंचने वाली इंडिगो की उड़ान भी खराब मौसम के चलते दिल्ली भेजी गई।

इसके अलावा 6:05 बजे बेंगलुरु से आने वाली इंडिगो की एक अन्य उड़ान भी जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरने में असफल रही और उसे दिल्ली डायवर्ट किया गया।

लगातार तीसरे दिन उड़ानों के डायवर्ट होने से यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार मौसम में सुधार होने के बाद ही उड़ानों का संचालन सामान्य हो सकेगा।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में मौसम का रेड अलर्ट: भारी बारिश के चलते देहरादून और हरिद्वार समेत 10 जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

यह भी पढ़ें- देहरादून में आफत की बारिश: उफान पर रिस्पना और बिंदाल नदियां, बलबीर रोड पर मकान ढहा