Move to Jagran APP

दीपावली के बाद भी व्यापारियों ने नहीं हटाया अतिक्रमण

संवाद सहयोगी, विकासनगर : दीपावली पर व्यापारियों को दी गई छूट की आड़ में गुरुवार को भी व्

By JagranEdited By: Published: Thu, 08 Nov 2018 09:48 PM (IST)Updated: Thu, 08 Nov 2018 09:48 PM (IST)
दीपावली के बाद भी व्यापारियों ने नहीं हटाया अतिक्रमण
दीपावली के बाद भी व्यापारियों ने नहीं हटाया अतिक्रमण

संवाद सहयोगी, विकासनगर : दीपावली पर व्यापारियों को दी गई छूट की आड़ में गुरुवार को भी व्यापारियों ने बाजार में फुटपाथ से अतिक्रमण नहीं हटाया। व्यापारियों ने फुटपाथ के साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी दुकानों का सामान लगा दिया। जिससे यातायात प्रभावित रहा। साथ ही राहगीरों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, पुलिस प्रशासन भी इस ओर मौन साधे हुए है। ऐसे में एक बार फिर से मुख्य बाजार अतिक्रमण की जद में आने की आशंका पैदा हो गई है। जबकि कुछ दिन पूर्व ही नगर पालिका, तहसील व पुलिस प्रशासन ने हाई कोर्ट के आदेश पर हरबर्टपुर से बाड़वाला तक अभियान चलाकर राष्ट्रीय राजमार्ग को अतिक्रमण से मुक्त कराया था।

loksabha election banner

विकासनगर मुख्य बाजार में अस्थाई अतिक्रमण की समस्या लंबे समय से रही है। यहां बाजार में अतिक्रमण कर पक्के निर्माण तो नहीं किए गए हैं, लेकिन व्यापारी हर रोज फुटपाथ व राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुकान सजा देते हैं। इससे यातायात बाधित होने के साथ ही राहगीरों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही दुर्घटना की भी संभावना बनी रहती है। इस समस्या को देखते हुए कुछ दिन पूर्व हाई कोर्ट ने हरबर्टपुर से बाड़वाला तक राष्ट्रीय राजमार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराने का आदेश दिया था। जिसके बाद हरकत में आए स्थानीय प्रशासन ने तीन दिनों तक अभियान चलाकर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की थी। दीपावली पर मुख्य बाजार में बड़े वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाते हुए प्रशासन दो दिनों के लिए व्यापारियों को सामान फुटपाथ पर लगाने की मोहलत दी थी। लेकिन दीपावली पर्व बीत जाने के बाद भी व्यापारियों ने फुटपाथ के साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण कर सामान लगाया जा रहा है। वहीं, व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरजीत ¨सह ने कहा कि शुक्रवार से बाजार को अतिक्रमण मुक्त कर दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने दो दिनों तक बाजार में व्यवस्था बनाए रखने व दीपावली पर्व के शांतिपूर्ण संपन्न होने के लिए स्थानीय प्रशासन के सहयोग की सराहना की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.