Move to Jagran APP

राहुल गांधी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की पैरवी की, सोनिया गांधी को भेजा पत्र

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राहुल गांधी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की पैरवी की। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजा पत्

By Sunil NegiEdited By: Published: Mon, 24 Aug 2020 03:04 PM (IST)Updated: Mon, 24 Aug 2020 03:04 PM (IST)
राहुल गांधी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की पैरवी की, सोनिया गांधी को भेजा पत्र
राहुल गांधी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की पैरवी की, सोनिया गांधी को भेजा पत्र

देहरादून, जेएनएन। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राहुल गांधी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की पैरवी की। इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को  भेजा पत्र।

loksabha election banner

पत्र में प्रीतम सिंह ने कहा कि भारतीय राजनीति में नेहरू-गांधी परिवार का देश की सेवा का लंबा इतिहास है। स्‍व इंदिरा गांध और स्‍व राजीव गांधी ने देश की सेवा करते हुए आने प्राणों का बलिदान तक दे दिया। कांग्रेस पार्टी एवं देश के लिए आपका (सोनिया गांधी) संर्पण अनुकरणीय है। चाहे सत्‍ता हो या विपक्ष सोनिया गांधी के कुशल एवं अनुभवी नेतृत्‍व में कांग्रेस पार्टी ने जनता की आवाज बनकर सरकार को जगाने के साथ-साथ निराश हो चुके कांग्रेस कार्यकत्‍ताओं में ऊर्जा का संचार करने का काम किया है।

वर्तमान में कांग्रेस पार्टी कठिन दौर से गुजर रही है तथा देश बड़ी चुनौतियों का सामना कर रहा है। सत्‍ताधारी दल की ओर से देश के लोकतंत्र को मिटाने तथा लोकतांत्रिक संस्‍थाओं को कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे समय में आपके (सोनिया गांधी) के नेतृत्‍व की कांग्रेस पार्टी को नितांत आवश्‍यकता है।

यह भी पढ़ें: विधायक चैंपियन की भाजपा में वापसी, छह साल के लिए किया था निष्कासित; 13 माह में ही माफी

उन्‍होंने कहा, उत्‍तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की आयोजित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्‍यक्षों, महामंत्रियों एवं अनुशांगिक संगठनो, विभागों व प्रको‍ष्‍ठों के अध्‍यक्षगणों की बैठक में भी सर्वसम्‍मति से पार्टी के शीर्ष नेता एवं पूर्व राष्‍ट्रीय अक्ष्यक्ष राहुल गांधी को पुन: कांग्रेस पार्टी का राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष बनाने जाने का प्रस्‍ताव सर्वसम्‍मति से पारित किया था। उत्‍तराखंड प्रदेश के कांग्रेसजनों ही हार्थिक इच्‍छा है कि आप स्‍वयं अथवा राहुल गांधी पर्टी के नेतृत्‍व की कमान संभालें तथा पार्टी के कार्यकर्त्‍ताओं का मनोबल गिरने से बचाएं।

यह भी पढ़ें: BJP MLA चैंपियन का तमंचे पर डिस्को का वीडियो हुआ था वायरल, इन विवादों को लेकर भी रहे चर्चाओं में


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.