किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म में तीसरा आरोपित भी गिरफ्तार Dehradun News
विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपित को भी दबोच लिया। तीनों आरोपितों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
देहरादून, जेएनएन। विकासनगर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपित को भी दबोच लिया। पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपितों को कोर्ट में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया है।
बता दें कि पांच जुलाई को कोतवाली में एक पीडि़ता के पिता ने तहरीर देकर कहा था कि विक्की व उसके साथियों ने उनकी पंद्रह साल की बेटी के साथ 30 जून को सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपितों ने इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसके बाद वह गुमशुम रहने लगी।
पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामले में सोमवार शाम को ही दो आरोपित विक्की निवासी डाक्टरगंज पुल नंबर एक व अनीश पुत्र युसूफ निवासी नवाबगढ़ को गिरफ्तार किया था। आरोपितों से जब पूछताछ की गई तो एक अन्य आरोपित का नाम भी प्रकाश में आया। जांच में आया कि आरोपितों ने यमुना किनारे झाड़ुयों में किशोरी से दुष्कर्म किया।
इस पर विवेचक हरबर्टपुर चौकी इंचार्ज हिमानी चौधरी ने तीसरे आरोपित प्रियांशु निवासी जीवनगढ़ डाकपत्थर को सोमवार की देर रात को गीता भवन के पास से गिरफ्तार कर लिया। उधर, कोतवाल राजीव रौथाण के अनुसार पुलिस ने तीनों आरोपितों को जेल भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
लोगों से धोखाधड़ी करने वाला शातिर धरा
वाहनों की खरीद फरोक्त के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी करने वाले एक शातिर को मुनिकीरेती पुलिस ने गिरफ्तार किया है। थाना मुनिकीरेती में पंजीकृत एक मुकदमे को लेकर न्यायालय ने एक साल से फरार चल रहे आरोपित शिवांक उनियाल की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय ने वारंट जारी किए थे।
दर्ज मुकदमें के मुताबिक शिवांक लोगों से कम पैसों में वाहन खरीद लेता था। बाकी पैसे बाद ने देने का वायदा कर वह वाहन लेकर फरार हो जाता था। इसी तरह लोगों को वाहन बेचकर और बाद में रजिस्ट्रेशन करने की बात कहकर वह लोगों को चपत लगाता था।
यह भी पढ़ें: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपित गिरफ्तार Dehradun News
इस मामले में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपित शिवांक उनियाल निवासी किशनपुर देहरादून को मुनिकीरेती से गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक आरके सकलानी ने बताया कि आरोपित के कब्जे से एक कार भी बरामद की गई है।