Move to Jagran APP

दून में रह रहा हरियाणा का दो लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार

दून में पहचान छिपाकर रह रहे दो लाख के इनामी बदमाश को पुलिस ने गुरुवार रात गिरफ्तार कर लिया। वह रोहतक (हरियाणा) के रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर समेत तीन हत्याओं और आधा दर्जन से अधिक फिरौती के मामलों में फरार चल रहा था। हरियाणा और दिल्ली पुलिस ने उस पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

By JagranEdited By: Published: Sat, 08 Feb 2020 03:00 AM (IST)Updated: Sat, 08 Feb 2020 06:12 AM (IST)
दून में रह रहा हरियाणा का दो लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार
दून में रह रहा हरियाणा का दो लाख का इनामी बदमाश गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, देहरादून: दून में पहचान छिपाकर रह रहे दो लाख के इनामी बदमाश को पुलिस ने गुरुवार रात गिरफ्तार कर लिया। वह रोहतक (हरियाणा) के रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर समेत तीन हत्याओं और आधा दर्जन से अधिक फिरौती के मामलों में फरार चल रहा था। हरियाणा और दिल्ली पुलिस ने उस पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

loksabha election banner

शुक्रवार को डीआइजी अरुण मोहन जोशी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया जानकारी मिली थी कि हरियाणा और दिल्ली का मोस्ट वांटेड अनिल उर्फ गंजा उर्फ लीला पहलवान निवासी नूना माजरा, झज्जर (हरियाणा) यहां दून विहार में रह रहा है। अनिल को पकड़ने के लिए एसपी ग्रामीण परमेंद्र डोबाल के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। टीम ने जांच शुरू की तो पता चला कि दून विहार में अनिल की पत्नी और बच्चे रहते हैं। जिनसे वह अक्सर मिलने आता रहता है। इसके बाद पुलिस की एक टीम को अनिल के घर के आसपास तैनात कर दिया गया। इसी बीच पुलिस को जानकारी मिली कि गुरुवार को अनिल दून आने वाला है। रात करीब पौने आठ बजे राजपुर रोड से एक कार दून विहार आती दिखी। पुलिस ने जांच के लिए कार को रोका तो पता चला कि उसमें सवार शख्स ही अनिल पहलवान है। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित के पास एक पिस्तौल भी मिली।

बुलेटप्रूफ जैकेट से लैस होकर गए थे पुलिसकर्मी

डीआइजी ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान फायरिग हो सकती थी, इसलिए पुलिस टीम को बुलेटप्रुफ जैकेटों से लैस कर रवाना किया गया। अनिल की तलाश में दिल्ली व हरियाणा की स्पेशल सेल भी कई दिन से देहरादून में सक्रिय थी। लेकिन, सफलता दून पुलिस के हाथ लगी। आइजी गढ़वाल ने पुलिस टीम को 5000 रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

वेटलिफ्टर रह चुका है अनिल

अनिल पहलवान वेटलिफ्टिंग में हरियाणा का स्टेट चैंपियन रह चुका है। उसने नेशनल लेवल में भी हिस्सा लिया था। बीए करने के बाद अनिल ने पढ़ाई छोड़ दी और वेटलिफ्टिंग करने लगा। उसने अपने रिश्ते के भाई बबलू के साथ मिलकर नागल में जिम खोला था। इसी बीच बबलू को पता चला कि उसकी पत्नी का किसी के साथ अफेयर है। बबलू पत्नी के ब्वॉयफ्रेंड का मर्डर करके फरार हो गया। इसके बाद अनिल ने भी जरायम का रास्ता चुन लिया। सबसे पहले उसने कार लूट को अंजाम दिया था।

प्रिंस चौक के पास है अनिल की पत्नी का मायका

पुलिस के अनुसार अनिल की पत्नी का मायका देहरादून में प्रिंस चौक के पास है। वह पत्नी और बच्चे के साथ जाखन स्थित दून विहार में एक वर्ष से किराये पर रह रहा था।

2018 में पैरोल पर बाहर आने के बाद हो गया फरार

अनिल के खिलाफ दिल्ली, हरियाणा व राजस्थान में हत्या, अपहरण और रंगदारी के कई मुकदमे दर्ज हैं। वह 2018 में हरियाणा जेल से पैरोल पर बाहर आया और इसके बाद फरार हो गया।

अनिल का आपराधिक इतिहास

-वर्ष 2011 में साथियों के साथ मिलकर रामलाल आनंद कॉलेज झज्जर हरियाणा से एक छात्र का उसकी कार सहित अपहरण कर एक करोड़ रुपये की फिरौती मांगी।

-इसी वर्ष झज्जर बहादुरगढ़ हरियाणा में पीटीएम यूनिवर्सिटी के लेक्चरर का अपहरण कर 20 लाख की फिरौती वसूली।

-2011 में ही प्रशांत विहार दिल्ली में एक कपड़ा व्यापारी के पुत्र का कार सहित अपहरण कर एक करोड़ की फिरौती ली।

-दिल्ली एनसीआर बुकीज में प्रोटेक्शन मनी लेनी शुरू की, जो अब भी जारी है।

-2011 में अनिल के साथी मनोज मोरखेड़ी के मौसी के लड़के को इंस्पेक्टर रामकिशन दहिया ने एनकाउंटर में मार दिया था। इसका बदला लेने के लिए अनिल और मनोज ने वर्ष 2013 में रिटायर होने के बाद इंस्पेक्टर रामकिशन की रोहतक सिटी में हत्या कर दी।

-अपने ही गांव नूना माजरा, झज्जर हरियाणा में रंजिश के चलते साथियों के साथ सरपंच देवेंद्र की हत्या की।

-वर्ष 2012 में नूना माजरा में गांव की रंजिश में सतीश उर्फ काणा की हत्या की।

-वर्ष 2013 में बहादुरगढ़ हरियाणा में राम गैस एजेंसी के मालिक से फिरौती वसूली।

-वर्ष 2014 में दिल्ली क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 2017 में पैरोल पर छूटते ही बहादुरगढ़ में एक डिस्को संचालक से 50 लाख की फिरौती मांगी। जिसमें पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर फिर जेल भेज दिया।

-अनिल और उसके साथियों को दिल्ली पुलिस ने मकोका में भी निरुद्ध किया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.