मसूरी देहरादून रोड पर हादसा, खाई में गिरी मोटर साइकिल; एक की मौत
मसूरी-देहरादून मार्ग पर गालोगीधार में एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिससे ...और पढ़ें

अनियंत्रित मोटरसाइकिल सड़क से बाहर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिरी। Jagran
HighLights
मसूरी-देहरादून मार्ग पर हादसा
खाई में गिरी मोटरसाइकिल, एक की मौत
घायल पुत्र अस्पताल में भर्ती
जागरण संवाददाता, मसूरी। मसूरी देहरादून मुख्य सड़क मार्ग पर गालोगीधार पर अनियंत्रित मोटरसाइकिल सड़क से बाहर लगभग 300 मीटर गहरी खाई में गिरी। मोटरसाइकिल पर पिता पुत्र सवार थे। पिता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलने पर मौके पुलिस पहुंची और फायर सर्विस टीमों ने घायल को खाई से निकल कर देहरादून अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है दोनों पिता पुत्र रंगाई पुताई का काम करते थे।
नोट- इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।
