Move to Jagran APP

आरुषि निशंक फिल्म 'तारिणी' से करेंगी बॉलीवुड डेब्यू, जानिए क्या है आइएनएस तारिणी

Film Tarini केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी आरुषि निशंक फिल्म तारिणी से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी। तारिणी समुद्र के सफर पर निकली छह जाबांज महिला अफसरों पर आधारित फिल्म है। इन्हीं छह अफसरों में से एक किरदार आरुषि निभाएंगी।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Tue, 09 Mar 2021 02:19 PM (IST)Updated: Tue, 09 Mar 2021 02:19 PM (IST)
आरुषि निशंक फिल्म 'तारिणी' से करेंगी बॉलीवुड डेब्यू, जानिए क्या है आइएनएस तारिणी
आरुषि निशंक फिल्म 'तारिणी' से करेंगी बॉलीवुड डेब्यू।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Film Tarini केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी आरुषि निशंक फिल्म 'तारिणी' से बॉलीवुड डेब्यू करेंगी। 'तारिणी' समुद्र के सफर पर निकली छह जाबांज महिला अफसरों पर आधारित फिल्म है। इन्हीं छह अफसरों में से एक किरदार आरुषि निभाएंगी। 

loksabha election banner

कथक नृत्यांगना आरुषि निशंक इससे पहले म्यूजिक एलबम भी कर चुकी हैं। आरुषि निशंक महिला अधिकारों के लिए काम करने के साथ ही सामाजिक और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वह स्पर्श गंगा अभियान की राष्ट्रीय संयोजिका भी है। बताया जा रहा है कि गीतकार प्रसून जोशी भी इस फिल्म से जुड़े हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी 'उरी' फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर कर सकते हैं।  

क्या है आइएनएस तारिणी 

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल निवासी वर्तिका जोशी के नेतृत्व में 19 सितंबर 2017 को प्रतिभा जामवाल, पी. स्वाति, एस विजया, एश्वर्य और पायल गुप्ता ने भारतीय नौ सेना की सेलिंग नौका आइएनएस तारिणी पर अपना सफर गोवा से शुरू किया था। 19 मई, 2018 को वे 21,600 नॉटकिल माइल्स की दूरी तय करके वे वापस आई थीं। इस अभियान को पूरा करने में 254 दिन का समय लगा था। अभियान के दौरान टीम ने तीन महासागर, चार महाद्वीप और पांच देशों का सफर पूरा किया था।   

यह भी पढ़ें- रैंप पर उतरी परंपरा तो बिखरा संस्कृति का जलवा, तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा हॉल

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.