विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आप के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर बोले, आम आदमी पार्टी से जुड़े तीन लाख नए सदस्य

By Sunil NegiEdited By:
Published: Wed, 24 Mar 2021 08:59 PM (IST)Updated: Wed, 24 Mar 2021 11:03 PM (IST)

आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने बताया कि उत्तराखंड में पिछले 45 दिन में पार्टी से ...और पढ़ें

आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर। फाइल फोटो
आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, देहरादून। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने बताया कि उत्तराखंड में पिछले 45 दिन में पार्टी से 306881 लोग जुड़ चुके हैं। उन्होंने कहा, यह दर्शाता है कि उत्तराखंड की जनता अब परिर्वतन का मन बना चुकी है।

बुधवार को आप के प्रदेश कार्यालय में 'उत्तराखंड में भी केजरीवाल' अभियान के समापन पर एसएस कलेर ने पत्रकार वार्ता का आयोजन किया। जिसमें उन्होंने बताया कि उत्तराखंड में एक फरवरी 2021 को दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 'उत्तराखंड में भी केजरीवाल' अभियान की शुरुआत की थी। इसके तहत राज्य की सभी 70 विधानसभाओं में आप की नीतियों को घर-घर पहुंचाया गया। इसके अलावा पार्टी ने अभियान के दौरान एक लाख नए सदस्य जोड़ने का लक्ष्य तय किया था, जो कुछ दिनों में ही पूरा हो गया।

अभियान के समापन तक उत्तराखंड में पार्टी से तीन लाख से अधिक नए सदस्य जुड़े। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष कलेर ने पार्टी के सभी कार्यकर्त्‍ताओं को धन्यवाद देने के साथ ही नए सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत पूरे राज्य में आप कार्यकर्त्‍ताओं ने 6500 से ज्यादा सभाएं कीं। 

आप कार्यकर्त्‍ताओं ने मनाई होली

उत्तराखंड में भी केजरीवाल अभियान की सफलता के बाद आप कार्यकर्त्‍ताओं ने बुधवार को प्रदेश कार्यालय में होली मनाई। कार्यकर्त्‍ताओं ने एक-दूसरे को रंग व गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।

कांग्रेसियों ने फूंका विधायक का पुतला

कैंट विधानसभा क्षेत्र के भूड़ गांव, पंडितवाड़ी में बदहाल सड़क को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़े के साथ जुलूस निकाला और विधायक का पुतला फूंका। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में ग्रामीणों ने लवली मार्केट चौराहे से लेकर भूड़ गांव तक जुलूस निकाला। राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन कर विधायक हरबंश कपूर का पुतला फूंका। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि राज्य में प्रधानमंत्री ने जनता से डबल इंजन की सरकार मांगी थी, जनता ने दरियादिली दिखाते हुए उनको डबल इंजन की सरकार दे दी। लेकिन, सरकार ने जनता को धोखा ही दिया। हरबंसवाला, पंडितवाड़ी समेत पूरे कैंट में सड़कें बदहाल हैं। भूड़ गांव की सड़क पर लोक निर्माण विभाग ने अधूरा काम करके छोड़ दिया है। प्रदर्शन में कांग्रेस के प्रदेश सचिव डॉ.जसविंदर सिंह गोगी, महानगर कांग्रेस के उपाध्यक्ष अभिषेक तिवारी, महेश जोशी, ललित भद्री, शोभित तिवारी, राम बाबू, अजीत शर्मा आदि उपस्थित रहे। 

यह भी पढ़ें-यमकेश्वर विधायक रितु खंडूड़ी ने कहा- सरकार ने कम किया महिलाओं का बोझ

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें