Move to Jagran APP

पुण्यतिथि पर राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की 29वीं पुण्यतिथि पर महानगर कांग्रेस कमेटी ऋषिकेश ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 May 2020 02:57 AM (IST)Updated: Fri, 22 May 2020 06:16 AM (IST)
पुण्यतिथि पर राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि
पुण्यतिथि पर राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश : पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी की 29वीं पुण्यतिथि पर महानगर कांग्रेस कमेटी ऋषिकेश ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

loksabha election banner

गुरुवार को कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस भवन में शारीरिक दूरी का पालन करते हुए पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। महानगर अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत ने कहा कि स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर सभी लोग ये प्रण ले कि इस समय दलगत राजनीति से ऊपर उठकर सेवा करें। कार्यकारी अध्यक्ष शिवमोहन मिश्र ने कहा कि विश्व इस समय महामारी के दौर से गुजर रहा है। ऐसे समय में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को साधुवाद जिन्होंने अपनी निजी व्यवस्था से जरूरतमंदो को राशन व भोजन दिया। समाज की सेवा ही स्व. राजीव गांधी की सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर प्रदेश सचिव मदनमोहन शर्मा, कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष रामकुमार, प्रदीप जैन, पुरंजय राजभर, पार्षद देवेंद्र प्रजापति, शकुंतला शर्मा, योगेश शर्मा, शीला देवी, राजेश शाह, प्रवीण गुप्ता, इमरान सैफी आदि उपस्थित थे।

---------

स्व. गांधी ने देखा था 21वीं सदी के भारत का सपना

डोईवाला: डोईवाला गन्ना समिति कार्यालय में नगर कांग्रेस कमेटी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। गन्ना समिति के चेयरमैन मनोज नौटियाल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने 21 वीं सदी के भारत का सपना देखकर एक तकनीकी समृद्ध राष्ट्र बनाने की दिशा में कार्य किया। युवाओं की मताधिकार की उम्र को 21 साल से घटाकर 18 साल की थी। राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के प्रदेश संयोजक मोहित उनियाल ने कहा कि देश में कंप्यूटराइजेशन पर राजीव गांधी ने विशेष ध्यान दिया था। इस अवसर पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष राजवीर खत्री, कांग्रेस प्रदेश सचिव सागर मनवाल, सभासद गौरव मल्होत्रा, गन्ना निदेशक संजय शर्मा, कमल अरोड़ा, पन्नालाल गोयल, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष उमेद बोरा, गोपाल शर्मा, भारत भूषण आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.