जागरण संवाददाता, विकासनगर: पछवादून में सोमवार को 93 व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिले। अकेले विकासनगर क्षेत्र में 70 और सहसपुर सीएचसी क्षेत्र में 23 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

उपजिला चिकित्सालय विकासनगर में कोविड ड्यूटी पर तैनात ऋतु जोशी ने बताया कि विकासनगर, हरबर्टपुर, कालसी बानसू, तेलपुर, बुलाकीवाला, ढालीपुर, लक्खनवाला, डाकपत्थर, पंजाबी कॉलोनी, केसरबाग, एनफील्ड, बरोटीवाला में दो महिलाओं समेत 14 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जीवनगढ़, हरबर्टपुर, मासू हिमाचल, छरबा, अंबाड़ी, लक्ष्मणपुर, पृथ्वीपुर, बाबूगढ़, विजय पार्क देहरादून के एक महिला समेत दस व्यक्ति संक्रमित पाए गए। हरबर्टपुर ढकरानी व बाबूगढ़ में दो महिलाएं कोरोना संक्रमित पाई गई। अस्पताल में एक स्वास्थ्य कर्मी भी संक्रमित पाया गया। जीवनगढ़, रसूलपुर, अंबाड़ी में तीन व्यक्ति संक्रमित पाए गए। टीवीएस होंडा शोरूम में भी एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया। सीएचसी सहसपुर की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विनीता स्याना ने बताया कि पुरानी आरटीपीसीआर रिपोर्ट आने पर बीस व्यक्ति संक्रमित पाए गए। साथ ही सेलाकुई के तीन व्यक्तियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।

बाजार में दो बजे के बाद पसरा सन्नाटा

विकासनगर: दो बजे के बाद बाजार के बंद होने पर सन्नाटा पसरने लगा है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते केस को देखते हुए लोग खुद ही अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग दिखाई देने लगे हैं। अनावश्यक घर से बाहर नहीं निकलने की वजह से गली-मोहल्लों में भी चहल-पहल कम ही दिखाई दे रही है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने कहा किव्यापारी निर्धारित समय पर ही दुकानें बंद कर रहे हैं। साथ ही ग्राहकों से मास्क व शारीरिक दूरी के नियमों का पालन भी करवाया जा रहा है।