Move to Jagran APP

उत्तराखंड में 78 लाख 54 हजार मतदाता बनेंगे भाग्यविधाता

लोकसभा चुनावों में उत्तराखंड के 78 हजार से ज्यादा मतदाता लोकसभा की पांचों सीटों पर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

By Edited By: Published: Thu, 28 Mar 2019 08:39 PM (IST)Updated: Fri, 29 Mar 2019 08:48 PM (IST)
उत्तराखंड में 78 लाख 54 हजार मतदाता बनेंगे भाग्यविधाता
उत्तराखंड में 78 लाख 54 हजार मतदाता बनेंगे भाग्यविधाता

देहरादून, राज्य ब्यूरो। उत्तराखंड में लोकसभा चुनावों में 78,54,023 मतदाता पांचों लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 40,53,944 पुरुष मतदाता, 37,11,220 महिला मतदाता और 259 मतदाता थर्ड जेंडर के हैं। इसके अलावा इसमें 88600 सर्विस वोटर भी शामिल हैं। मतदाताओं की यह संख्या पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में 7.24 लाख अधिक है। लोकसभा चुनाव 2014 में मतदाताओं की कुल संख्या 71, 29,305 थी। 

loksabha election banner

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने गुरुवार को नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के साथ ही अंतिम मतदाता सूची भी जारी कर दी। इस सूची में एक फरवरी 2019 से 25 मार्च 2019 तक 1,40,107 नए मतदाता शामिल किए गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी मतदाता सूची पर नजर डालें तो सबसे अधिक 18,35,529 मतदाता हरिद्वार संसदीय सीट पर हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर नैनीताल संसदीय सीट पर 18,18,261 मतदाता हैं। टिहरी गढ़वाल संसदीय सीट पर 14,81,205 मतदाता, पौड़ी गढ़वाल संसदीय सीट पर 13,21,334 मतदाता और अल्मोड़ा सीट पर 13,09,085 मतदाता हैं। 

इसके अलावा प्रत्येक संसदीय सीट पर सर्विस मतदाताओं की संख्या पर नजर डालें तो सबसे अधिक सर्विस मतदाता पौड़ी संसदीय सीट पर हैं। यहां इनकी संख्या 33653 है। अल्मोड़ा संसदीय सीट पर 27954, टिहरी गढ़वाल संसदीय सीट पर 12057, नैनीताल सीट पर 8837 और हरिद्वार में 4999 सर्विस मतदाता हैं। 

संसदीय सीटवार मतदाताओं की स्थिति 

सीट      पुरुष,         महिला,    अन्य,   कुल 

टिहरी-   775603,   705533,  58,    1481205 

पौड़ी-     674632,    646688,  24,   1321334 

हरिद्वार- 980525,  854868, 136,  1835529 

नैनीताल- 956206,  862031,   34,   1818271

अल्मोड़ा - 666978,  642100,   07,   1309085

योग-       4053944, 3711220, 229, 7765423

कुल सर्विस मतदाता 88600

महायोग 7854023 

चुनाव की विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनावः मोदी पर कांग्रेस का हमला, कहा-दबने नहीं देंगे मुद्दे

यह भी पढ़ें: कांग्रेस का आरोप, उत्तराखंड में पीएम का भाषण सत्य से परे


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.