Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Coronavirus: त्यूणी क्षेत्र में 16 जमाती समेत 70 लोग क्वारंटाइन Dehradun News

    By Bhanu Prakash SharmaEdited By:
    Updated: Wed, 20 May 2020 11:37 AM (IST)

    त्यूणी थाना पुलिस व स्थानीय प्रशासन ने बाहर से वापस घर लौटे 16 जमाती समेत 70 लोगों को अलग-अलग जगह होम क्वॉरंटाइन किया है।

    Coronavirus: त्यूणी क्षेत्र में 16 जमाती समेत 70 लोग क्वारंटाइन Dehradun News

    देहरादून, जेएनएन। लॉकडाउन के चलते दूसरे राज्यों से घर लौट रहे प्रवासियों के आने का सिलसिला जारी है। त्यूणी थाना पुलिस व स्थानीय प्रशासन ने बाहर से वापस घर लौटे 16 जमाती समेत 70 लोगों को अलग-अलग जगह होम क्वॉरंटाइन किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पिछले कुछ दिनों से जौनसार-बावर के कई ग्रामीण इलाकों में कामकाज के लिए बाहर गए प्रवासी देश के विभिन्न राज्यों से घर लौट रहे है। सीमांत त्यूणी तहसील क्षेत्र के बावर, देवघार, बाणाधार, केराड, चिल्हाड, डूंगरी, पुरटाड व चकराता के जाड़ी क्षेत्र में अन्य राज्यों से आए करीब 70 प्रवासियों को थाना व राजस्व पुलिस टीम ने होम क्वॉरेंटाइन किया है। 

    थानाध्यक्ष त्यूणी संदीप पंवार व रजिस्ट्रार कानूनगो देवराज पुंडीर ने कहा कि सीमांत क्षेत्र के बाहर से आए 70 लोगों को अलग-अलग जगह होम क्वॉरेंटाइन किया गया है। थानाध्यक्ष संदीप पंवार ने कहा बाहर से लौटे 16 जमातियों में दस जमाती को राइंका त्यूणी में क्वॉरेंटाइन किया है। जहां उनके खाने-पीने की व्यवस्था ग्राम प्रधान व थाना पुलिस की ओर से की गई है। इसके अलावा पुलिस टीम ने स्वास्थ्य परीक्षण के बाद छह अन्य जमातियों को उनके घरों में होम क्वॉरेंटाइन किया है।

    वहीं तहसीलदार कृष्णदत्त जोशी ने कहा कि थाना व राजस्व पुलिस टीम होम क्वारंटाइन लोगों की निगरानी कर रही है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग टीम भी क्वारंटाइन किए गए प्रवासियों व जमातियों के स्वास्थ्य पर बराबर नजर रखे हुए है।

    विकासनगर में रातभर रहे बीस मजदूर

    जुडडो में जल विद्युत परियोजना निर्माण कार्य में लगे बीस मजदूरों को देर से परमिशन मिलने के कारण रात विकासनगर में बितानी पड़ी। झारखंड प्रशासन की ओर से परमिशन मिलने के बाद सभी बस से रवाना हुए, लेकिन एसडीएम से बस वापसी की परमिशन न मिलने पर सभी यहीं अटक गए। 

    सुबह एसडीएम से परमिशन मिलने के बाद सभी मजदूर झारखंड के लिए रवाना हो पाए। कांग्रेस के प्रदेश सचिव प्रेम प्रकाश अग्रवाल, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, जिला उपाध्यक्ष हरीश ग्रोवर डोलू अन्य ने उन्हें फल, मास्क बांटे।

    दूसरे राज्यों से आए 77 प्रवासियों को किया क्वारंटाइन

    विभिन्न राज्यों व शहरों से नगर पालिका विकासनगर क्षेत्र में आए 77 प्रवासियों को उनके घरों में ही क्वारंटाइन किया गया है। नगर पालिका प्रशासन की ओर से क्वारंटाइन किए गए प्रवासियों पर कड़ी निगरानी भी की जा रही है। 

    उधर पालिका प्रशासन ने नगर में सभासदों के सहयोग से सभी वाडरें के सेनिटेशन की प्रक्रिया भी जारी रखने की बात कही है। विकासनगर पालिका क्षेत्र में बाहरी राज्यों व अन्य जनपदों से आ रहे लोगों की कड़ी निगरानी की जा रही है। अभी तक नगर में पहुंचे ऐसे 77 बाहरी लोगों को उनके घरों में क्वारंटाइन किए जाने की बात पालिका प्रशासन ने कही है। 

    यह भी पढ़ें: Coronavirus: कोरोना के बढ़ते मामलों को देख उत्तराखंड में शुरू हुई पूल टेस्टिंग

    पालिका प्रशासन का कहना है कि क्वारंटाइन किए गए लोगों की ओर से नियम कानून का उल्लंघन न किया जा सके, इसके लिए उन पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पालिका अध्यक्ष शांति जुंवाठा ने कहा कि वह बाहर से आए लोगों से सुरक्षा के मद्देनजर अपने घरों में ही रहने की अपील भी कर रही हैं। उन्होंने चेतावनी भी दी है कि यदि कोई बाहर से आया हुआ व्यक्ति नियमों का पालन नहीं करता है तो उसके विरुद्ध  कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें: Coronavirus: कोरोना संक्रमित युवक ने गृह जिले में छिपाई ट्रेवल हिस्ट्री