Move to Jagran APP

गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किए जाएंगे 58 पुलिस कार्मिक, जानिए

प्रदेशभर के 58 पुलिस कार्मिकों का चयन किया गया है। इन्हें गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया जाएगा।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Thu, 23 Jan 2020 06:21 PM (IST)Updated: Thu, 23 Jan 2020 06:21 PM (IST)
गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किए जाएंगे 58 पुलिस कार्मिक, जानिए
गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किए जाएंगे 58 पुलिस कार्मिक, जानिए

देहरादून, जेएनएन। उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रदेशभर के 58 पुलिस कार्मिकों का चयन किया गया है। इन्हें गणतंत्र दिवस पर सम्मानित किया जाएगा। उत्कृष्ट सेवा के लिए आठ पुलिस कार्मिकों को राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक से नवाजा जाएगा, जबकि 50 कार्मिकों को उत्कृष्ट और सराहनीय सेवा चिह्न से सम्मानित किए जाएंगे। उत्कृष्ट सेवा पदक राज्यपाल के हाथों प्रदान किए जाएंगे। 

loksabha election banner

बुधवार देर शाम पुलिस महानिदेशक कार्यालय ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर सम्मानित किए जाने वाले पुलिस अधिकारियों औक कर्मचारियों की सूची जारी की। पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) पुष्पक ज्योति के हस्ताक्षर से जारी सूची में कहा गया है कि जिन कार्मिकों को राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक दिया जाना है, वह 23 जनवरी को दोपहर बाद तीन बजे तक पुलिस लाइन देहरादून में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। वहीं, उत्कृष्ट और सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्राप्त करने वाले कार्मिकों को क्रमश: पांच हजार व 2000 की नकद पुरस्कार राशि दी जाएगी। यह राशि पुलिस महानिदेशक गणतंत्र दिवस पर सम्मान चिन्ह प्रदान करते समय वितरित करेंगे। 

ये कार्मिक होंगे सम्मानित 

उत्कृष्ट सेवा के लिए (सेवा के आधार पर) राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक 

- प्रकाश चंद्र देवली, पुलिस उपाधीक्षक, पीटीसी नरेंद्रनगर 

- विक्रम सिंह नेगी, उप निरीक्षक विशेष श्रेणी नागरिक पुलिस, हरिद्वार 

- हरि सिंह, हेड कॉन्स्टेबल, आइआरबी द्वितीय। 

- कंवर पाल, आरक्षी, सतर्कता मुख्यालय, देहरादून। 

राज्यपाल उत्कृष्ट सेवा पदक (विशिष्ट कार्य के लिए) 

- रवींद्र शाह, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, हरिद्वार। 

- अर्जुन कुमार, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, हरिद्वार। 

- अमित कुमार आरक्षी नागरिक पुलिस, हरिद्वार। 

- प्रभाकर, आरक्षी, हरिद्वार। 

उत्कृष्ट सेवा के लिए (सेवा के आधार पर) उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह 

- बिजेंद्र दत्त डोभाल, पुलिस उपाधीक्षक, हरिद्वार। 

- राकेश चंद्र देवली, पुलिस उपाधीक्षक यातायात, देहरादून। 

- दिग्विजय सिंह परिहार, पुलिस उपाधीक्षक (पुलिस दूरसंचार), संचार मुख्यालय, देहरादून। 

- देवेंद्र सिंह नेगी, उप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस, ऊधमसिंहनगर। 

- सैनपाल सिंह, प्लाटून कमांडर, 46 वीं वाहिनी पीएसी। 

- पूरन चंद्र जोशी, उप निरीक्षक विशेष श्रेणी नागरिक पुलिस, बागेश्वर।  

विशिष्ट कार्य के लिए उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह 

- विद्या दत्त जोशी, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, ऊधमसिंहनगर। 

- धर्मेंद्र सिंह रौतेला, उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस, देहरादून।  

सराहनीय सेवा के लिए (सेवा के आधार पर) सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह 

-गणेश लाल, पुलिस उपाधीक्षक, रुद्रप्रयाग। 

-राम सिंह रावत, दलनायक, 40 वीं वाहिनी पीएसी। 

-अशोक कुमार सिंह, प्रतिसार निरीक्षक, अल्मोड़ा। 

-महेशपाल सिंह, निरीक्षक नागरिक पुलिस, एसटीएफ उत्तराखंड। 

-कुंदन सिंह राणा, निरीक्षक नागरिक पुलिस, एटीसी हरिद्वार 

-राममूर्ति सिंह रावत, उप निरीक्षक अभिसूचना, मुख्यमंत्री सुरक्षा, देहरादून। 

-पीतांबर भट्ट, उप निरीक्षक सशस्त्र पुलिस, चंपावत। 

-रमेश चंद्र्र तिवारी, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, ऊधमसिंहनगर। 

-रमेश चंद्र देवरानी, उप निरीक्षक विशेष श्रेणी नागरिक पुलिस, ऊधमसिंहनगर। 

-रूपलाल, हेड कांस्टेबल प्रोन्नत नागरिक पुलिस, सीबीसीआईडी, देहरादून। 

-कुंदन सिंह, उप निरीक्षक विशेष श्रेणी, नागरिक पुलिस, हरिद्वार। 

-गोवर्धन प्रसाद, उप निरीक्षक विशेष श्रेणी सशस्त्र पुलिस, पौड़ी। 

-जई राम, हेड कॉन्स्टेबल विशेष श्रेणी चालक, 46वीं वाहिनी पीएसी। 

-रमेशचंद्र, हेड कॉन्स्टेबल आइआरबी प्रथम रामनगर। 

-भवान सिंह, हेड कांस्टेबिल 31वीं वाहिनी पीएसी रूद्रपुर। 

-पूरन राम, नायक, 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर। 

विशिष्ट कार्य के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह 

-दिलवर सिंह नेगी, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, देहरादून। 

-संजय मिश्रा, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, देहरादून। 

-ललित कुमार, आरक्षी नागरिक पुलिस, देहरादून। 

-दीप प्रकाश, आरक्षी नागरिक पुलिस, देहरादून। 

-राजेश सिंह कुंवर, आरक्षी नागरिक पुलिस देहरादून। 

-श्री देवेंद्र सिंह, आरक्षी नागरिक पुलिस, देहरादून। 

-दिनेश सिंह, आरक्षी नागरिक पुलिस, देहरादून। 

-अशोक राठौर, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, जनपद देहरादून। 

-अरशद, आरक्षी नागरिक पुलिस, देहरादून। 

-पंकज, आरक्षी नागरिक पुलिस, देहरादून। 

-केदार सिंह चौहान, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, उत्तरकाशी। 

-ऋतुराज, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, उत्तरकाशी। 

-चंदन सिंह, आरक्षी सशस्त्र पुलिस, उत्तरकाशी। 

-उत्तम सिंह, आरक्षी नागरिक पुलिस, उत्तरकाशी। 

-रमेश राणा, आरक्षी नागरिक पुलिस, 

उत्तरकाशी। 

-अमर चंद्र शर्मा, निरीक्षक नागरिक पुलिस, एसटीएफ उत्तराखंड। 

-सुनील कुमार, हेड कांस्टेबल प्रोन्नत, एसटीएफ उत्तराखंड। 

-मनोज कुमार, आरक्षी, एसटीएफ उत्तराखंड। 

-सुरेंद्र कुमार, आरक्षी चालक, एसटीएफ उत्तराखंड। 

-मनोज रावत, उप निरीक्षक एसडीआरएफ उत्तराखंड। 

-सुशील कुमार, आरक्षी, एसडीआरएफ उत्तराखंड। 

-सुरेश मलासी, आरक्षी, एसडीआरएफ उत्तराखंड। 

-कुंदन तोमर, आरक्षी, एसडीआरएफ उत्तराखंड। 

-राजेंद्र नाथ, आरक्षी नागरिक पुलिस, एसडीआरएफ उत्तराखंड। 

-गोपाल दत्त जोशी, निरीक्षक अभिसूचना, अभिसूचना/सुरक्षा मुख्यालय। 

-जीवन सिंह रावत, उप निरीक्षक नागरिक पुलिस सीसीटीएनएस पुलिस मुख्यालय। 

गणतंत्र दिवस समारोह की व्यवस्थाएं परखीं 

जिलाधिकारी सी रविशंकर और डीआइजी अरुण मोहन जोशी ने परेड ग्राउंड में होने वाले गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। 

यह भी पढ़ें: 'सेवानिवृत्त' होगी थ्री नॉट थ्री, इंसास को मिलेगी 'तैनाती'; पढ़िए पूरी खबर

जिलाधिकारी सी रविशंकर ने बताया कि मुख्य आयोजन में सांस्कृतिक कार्यक्रम, मार्च पास्ट, झांकियों की प्रदर्शनी व सरकार के विकास कार्यों को प्रदर्शित किया जाएगा। सुरक्षा की दृष्टि से आयोजन स्थल व आसपास सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जा रहे हैं। इसके अलावा दोनों अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के साथ ही किसी भी तरह की चूक को बर्दाश्त न किए जाने की बात कही। इस अवसर पर ऊर्जा निगम, पेयजल, स्वास्थ्य आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। 

यह भी पढ़ें: कुमाऊं रेजिमेंट मुख्यालय 276 जांबाजों ने ली देश के लिए जान न्यौछावर करने की कसम nainital news


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.