विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 01, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोरोना वायरस से बचाव के लिए इम्यूनिटी करें मजबूत, ऑनलाइन प्रशिक्षण दे रहे 50 साल के मोहन

By Raksha PanthariEdited By:
Published: Mon, 01 Jun 2020 07:38 PM (IST)

करनपुर निवासी 50 साल के मोहनलाल विरमानी योग के माध्यम से खुद की तो इम्यूनिटी मजबूत कर रहे हैं। साथ ...और पढ़ें

कोरोना वायरस से बचाव के लिए इम्यूनिटी करें मजबूत, ऑनलाइन प्रशिक्षण दे रहे 50 साल के मोहन
कोरोना वायरस से बचाव के लिए इम्यूनिटी करें मजबूत, ऑनलाइन प्रशिक्षण दे रहे 50 साल के मोहन

देहरादून, जेएनएन। कोरोना महामारी से बचाव को अभी तक इम्यूनिटी मजबूत करना ही कारगर उपाय माना जा रहा है। ऐसे में लोग तरह-तरह के प्रयोग कर इम्युनिटी मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं। इन्हीं लोगों के बीच हैं करनपुर निवासी 50 साल के मोहनलाल विरमानी, जो योग के माध्यम से खुद की तो इम्यूनिटी मजबूत कर रहे हैं। साथ ही लोगों की भी ऑनलाइन क्लास के माध्यम से लोगों की भी मदद कर रहे हैं।

पिछले छह सालों से भारतीय योग संस्थान से जुड़े मोहनलाल संस्थान की दून स्थित शाखा में योग का प्रशिक्षण ले रहे हैं और लोगों को भी योग के गुर सिखा रहे हैं। कोरोना महामारी के चलते हुए लॉकडाउन के दौरान शाखा बंद हुई तो उन्हें योग की चिंता सताने लगी। वह खुद तो योग से जुड़े रहे, लेकिन लोगों को प्रशिक्षण नहीं दे पा रहे थे। अब उन्होंने इसका भी हल निकाल लिया है।

वह प्रत्येक दिन सुबह व शाम एक-एक घंटे सोशल मीडिया के माध्यम से ऑनलाइन क्लास चला रहे हैं। जिसमें वह मजबूत इम्यूनिटी, स्वस्थ शरीर और मस्तिष्क के लिए योग के गुर सिखा रहे हैं। उनकी इस क्लास से प्रतिदिन सैकड़ों लोग जुड़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसमें देहरादून के साथ ही हरिद्वार, ऋषिकेश आदि शहरों से लोग जुड़ते हैं। करनपुर में घर से सटी उनकी दुकान है। दुकान की छत खाली होने के चलते यहां अब योग क्लास चलाने की तैयारी की जा रही है। लॉकडाउन खुलने के बाद यहां कोई भी सुबह और शाम को निश्शुल्क योग का प्रशिक्षण ले सकता है।

धूमपान त्यागकर इम्युनिटी बढ़ाएं

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि धूमपान करने वाले लोगों को इस लत को त्यागकर कोरोना संक्रमण से बचने के लिए शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर रविवार को विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने यह बात कही।

विधानसभा में पिछले तीन साल से विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर निरंतर संगोष्ठी का आयोजन होता है। इस बार कोरोना महामारी के मद्देनजर इसे संक्षिप्त कर जागरूकता कार्यक्रम में तब्दील कर दिया गया। सुरक्षित शारीरिक दूरी के मानकों के अनुपालन के साथ हुए कार्यक्रम में विस अध्यक्ष अग्रवाल ने कहा कि देश में भी धूमपान करने और इससे पीड़ित लोगों की संख्या बढ़ रही है। लिहाजा, धूमपान करने वालों को खुद के साथ ही व्यापक जनहित में यह लत त्यागनी चाहिए। विस अध्यक्ष ने कहा कि नशा और नाश शब्द में ज्यादा फर्क नहीं है। 

यह भी पढ़ें: coronavirus से बचाव को इस फल का जरूर करें सेवन, जानिए और किन रोगों से लड़ने में है मददगार

नशा, नाश का कारण बनता है। नशा करने वाला व्यक्ति खुद को बर्बाद करता ही है, उसके परिवार और आसपास के लोग भी कष्ट ङोलते हैं। उन्होंने कहा कि शराब का अधिक सेवन शरीर का इम्यून सिस्टम कमजोर कर देता है। ऐसे में शराब का नशा करने वाले व्यक्ति में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि शराब, सिगरेट, गुटखा से परहेज करते हुए पौष्टिक आहार और फल खाने से ही शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाया जा सकता है। डॉ. सतीश डोभाल ने धूमपान व मदिरा सेवन से होने वाले नुकसान पर रोशनी डाली। कार्यक्रम में सचिव विधानसभा जगदीश चंद, संयुक्त सचिव मदन कुंजवाल आदि मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: योगाभ्यास और पौष्टिक आहार से निरोगी रहता है शरीर, पढ़िए पूरी खबर