विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

उत्तराखंड: सरकारी स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर, जानें- नए सत्र में कितनी मिलेंगी ग्रीष्मकालीन-शीतकालीन छुट्टियां

By Raksha PanthriEdited By:
Published: Wed, 06 Jan 2021 08:09 AM (IST)Updated: Wed, 06 Jan 2021 04:19 PM (IST)

Summer and Winter Holidays राज्य के सरकारी विद्यालयों में सत्र 2021-22 में वर्षभर में कुल 48 ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन अवकाश ...और पढ़ें

उत्तराखंड में सरकारी स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर।
उत्तराखंड में सरकारी स्कूलों का वार्षिक कैलेंडर।

जागरण संवाददाता, देहरदून। Summer and Winter Holidays उत्तराखंड के सरकारी विद्यालयों में सत्र 2021-22 में वर्षभर में कुल 48 ग्रीष्मकालीन और शीतकालीन अवकाश मिलेंगे। विद्यालयी शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने मंगलवार को अवकाश का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया। इसके तहत ग्रीष्मकालीन स्कूलों में इस बार 27 मई से 30 जून तक 35 दिन का ग्रीष्मकालीन अवकाश और एक से 13 जनवरी तक 13 दिन का शीतकालीन अवकाश मिलेगा। इसी प्रकार शीतकालीन विद्यालयों में 20 से 30 जून तक 11 दिन का ग्रीष्मकालीन अवकाश और 26 दिसंबर से 31 जनवरी तक 37 दिन का शीतकालीन अवकाश मिलेगा।

प्रदेश में पांच हजार फीट या उससे कम ऊंचाई पर स्थित विद्यालयों को ग्रीष्मकालीन विद्यालयों की श्रेणी में रखा गया है, जबकि पांच हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर स्थित विद्यालयों को शीतकालीन की श्रेणी दी गई है। सत्र के दौरान शीतकालीन विद्यालयों में 244 दिन पढ़ाई होगी। ये विद्यालय रविवार, सार्वजनिक अवकाश और शीतकालीन व ग्रीष्मकालीन अवकाश के रूप में 73 दिन बंद रहेंगे। वहीं, ग्रीष्मकालीन विद्यालय 240 दिन खुलेंगे। यहां सभी तरह के अवकाशों को मिलाकर कुल 77 दिन छुट्टी रहेगी। इन अवकाशों के अतिरिक्त विद्यालयों के प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक तीन दिन का विवेकाधीन अवकाश भी दे सकते हैं। जिलाधिकारी भी तीन दिन का स्थानीय अवकाश घोषित कर सकते हैं। 

इस बार यह हैं सार्वजनिक अवकाश

मकर संक्रांति, गुरु गोविंद सिंह जयंती, गणतंत्र दिवस, वसंत पंचमी, रविदास जयंती, महाशिवरात्रि, होली (दो दिन की छुट्टी), शब-ए-बारात, गुड फ्राईडे, वैशाखी, डॉ. बीआर आंबेडकर जयंती, रामनवमी, महावीर जयंती, जमात-उल-विदा, ईद-उल-फितर, बुद्ध पूर्णिमा, हरेला, ईद-उल-जुहा, स्वतंत्रता दिवस, मोहर्रम, रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, विश्वकर्मा पूजा, अनंत चतुर्दशी, चेहल्लुम, महात्मा गांधी जयंती, महानवमी, विजयदशमी, ईद-उल-मिलाद, वाल्मीकि जयंती, दीपावली (चार दिन की छुट्टी), गुरुनानक जयंती, गुरु तेगबहादुर का शहीदी दिवस, क्रिसमस। 

हरेला पर पहली बार सार्वजनिक छुट्टी

प्रदेश सरकार ने पहली बार 16 जुलाई को आयोजित किए जाने वाले हरेला पर्व पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस पर्व पर प्रदेशभर में अभियान के तहत पौधरोपण किया जाता है।

यह भी पढ़ें- Teacher Recruitment: शिक्षक भर्ती को काउंसलिंग एक ही तिथि पर होगी तय, शिक्षामंत्री ने ये भी दिए निर्देश