Move to Jagran APP

आसन वेटलैंड: मौसम गर्म होने के साथ ही 24 प्रजातियों के विदेशी परिंदे लौटे

आसन वेटलैंड में प्रवास पर आए विदेशी 24 प्रजातियों के परिंदे प्रवास खत्म कर अपने देश लौट गए हैं अब आसन वेटलैंड में लोकल परिंदों का राज है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Fri, 05 Apr 2019 01:07 PM (IST)Updated: Fri, 05 Apr 2019 08:30 PM (IST)
आसन वेटलैंड: मौसम गर्म होने के साथ ही 24 प्रजातियों के विदेशी परिंदे लौटे
आसन वेटलैंड: मौसम गर्म होने के साथ ही 24 प्रजातियों के विदेशी परिंदे लौटे

विकासनगर, जेएनएन। मौसम गर्म होने के साथ ही आसन वेटलैंड में प्रवास पर आए विदेशी 24 प्रजातियों के परिंदे प्रवास खत्म कर अपने देश लौट गए हैं, अब आसन वेटलैंड में लोकल परिंदों का राज है।

loksabha election banner

देश के पहले कंजरवेशन रिजर्व आसन नमभूमि में इस बार देशी- विदेशी 79 प्रजातियों के 6170 परिंदे प्रवास पर थे। जिसमें विदेशों से आए 24 प्रजातियों के परिंदे भी शामिल हैं। पर्वतीय इलाकों में अच्छी बर्फबारी व बीच- बीच में होती बारिश के कारण मौसम अनुकूल होने पर परिंदे अपना प्रवास पूरा कर अपने मूल स्थान लौट गए हैं। जबकि पिछले साल फरवरी अंत तक अधिकांश विदेशी प्रजातियों के परिंदे लौट गए थे। 

मौसम की अनुकूलता के चलते मध्य मार्च तक विदेशी 17 प्रजातियों के परिंदों ने अपने देश के लिए ऊंची उड़ान भरी थी। अप्रैल की शुरुआत में विदेशी प्रजाति के सुर्खाब, मार्गेट गीज, कामन कूट, ग्रे लेग गीज, पेटेंट स्टार्क, रेड क्रिसटेड पोर्चार्ड, नार्दन शावलर भी लौट गए हैं। चकराता वन प्रभाग की आसन रेंज के रेंजर जवाहर सिंह तोमर व वन बीट अधिकारी प्रदीप सक्सेना के अनुसार आसन नमभूमि में विदेशी परिंदों का प्रवास अक्टूबर से अप्रैल प्रथम सप्ताह तक ही रहता है। लेकिन इस बार परिंदे अपना प्रवास पूरा कर लौटे हैं। 

 वर्षवार परिंदों के आंकड़े

  • वर्ष 2015 में 48 प्रजातियों के 5796 परिंदे।
  • वर्ष 2016 में 84 प्रजातियों के 5635 परिंदे।
  • वर्ष 2017 में 60 प्रजातियों के 4569 परिंदे।
  • वर्ष 2018 में 61 प्रजातियों के 6008 परिंदे।
  • वर्ष 2019 में 79 प्रजातियों के 6170 परिंदे।

यह भी पढ़ें: आज भी पहचान को मोहताज है तीन पावन नदियों का संगम, जानिए

बड़ा मुद्दा: चुनावी चौपालों से दूर वन-जन के रिश्ते, पढ़ि‍ए पूरी खबर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.