Move to Jagran APP

उत्तराखंड: राज्यपाल और सीएम ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर दी शुभकामनाएं, सैन्य बलों की वीरता को किया याद

Armed Forces Flag Day राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर सभी सैनिकों पूर्व सैनिकों व उनके स्वजन और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। कहा कि झंडा दिवस हमें सैन्य बलों की वीरता का स्मरण कराता है।

By Raksha PanthriEdited By: Published: Tue, 07 Dec 2021 08:45 AM (IST)Updated: Tue, 07 Dec 2021 08:45 AM (IST)
उत्तराखंड: राज्यपाल और सीएम ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर दी शुभकामनाएं, सैन्य बलों की वीरता को किया याद
उत्तराखंड: राज्यपाल और सीएम ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर दी शुभकामनाएं।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। Armed Forces Flag Day उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर सभी सैनिकों, पूर्व सैनिकों व उनके स्वजन और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

loksabha election banner

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने अपने संदेश में कहा कि झंडा दिवस हमें सैन्य बलों की वीरता का स्मरण कराता है। उनके कल्याण के लिए अपने योगदान के लिए प्रेरित करता है। वीर जवानों के देश की सेवा में तत्पर रहने के कारण ही हम सुखी हैं। वीर सैनिक किसी भी देश की सबसे बड़ी संपत्ति होते हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से सशस्त्र सेना के कल्याण कोष में श्रद्धा व सामथ्र्य के अनुसार सहयोग करने की अपील भी की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने वाले वीर सैनिकों पर हमें गर्व है। यह अवसर राष्ट्र के सजग प्रहरियों के अविस्मरणीय बलिदान और सेवाओं को स्मरण करने और उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का है। सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष में सैनिक परिवारों के कल्याण के लिए सभी को योगदान करना चाहिए।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने की अपील

सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में सैनिक कल्याण और पुनर्वास निदेशालय के उपनिदेशक कर्नल (सेनि.)एमएस जोधा और कर्नल (सेनि.) बीएस रावत ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फ्लैग लगाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने वाले अपने वीर सैनिकों पर हमें गर्व है। सशस्त्र सेना झंडा दिवस का यह अवसर राष्ट्र के सजग प्रहरियों के अविस्मरणीय बलिदानों और सेवाओं को स्मरण करने और उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का भी दिन है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के नागरिकों से सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष में सैनिक परिवारों के कल्याण के लिए अपना योगदान देने की भी अपील की है।

सैनिक कल्याण मंत्री को लगाया झंडे का प्रतीक

सशस्त्र सेनाओं के बलिदान की याद में भारत के नागरिक सशस्त्र सेना के झंडे को प्रतीक के रूप में लगाकर और सहयोग राशि देकर गौरवान्वित महसूस करते हैं। इस दिन देश के वीर शहीदों के लिए दौ मिनट का मौन रखा जाता है। इस अवसर पर सैनिक कल्याण अधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को बैच लगाया। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी खुद पूर्व सैनिक रहे हैं, इसलिए उन्होंने जनता से सैनिकों के हित में अधिक से अधिक संख्या में धनराशि एकत्रित करने की अपील की है। उन्होंने कहा, बार्डर पर तैनात सैनिकों में आए दिन कोई ना कोई या तो अपंग या शहीद हो जाता है।

इन वीर शहीदों के बच्चों, वीरांगनाओं, अपंग सैनिकों और सेवानिर्वित वीर सैनिकों को सम्मान पूर्वक जीने के लिए केंद्र व राज्य सरकार अनेक कल्याणकारी योजनाओं का सफल संचालन कर रही है। वहीं, आम नागरिक झंडा दिवस के अवसर पर अपनी इच्छा अनुसार सहयोग राशि देकर गौरवान्वित महसूस करते हैं जो कि देश के प्रति संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक होने की अनुभूति करवाता है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: राज्यपाल गुरमीत सिंह बोले, बेटियों का सैन्य परंपरा का हिस्सा बनना गर्व का विषय


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.