Move to Jagran APP

हाकी खिलाड़ी वंदना कटारिया समेत 22 को मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्‍कार, 22 आंगनबाड़ी कार्यकर्त्‍ता भी राज्य स्तरीय पुरस्कार से होंगी सम्मानित

टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय महिला हाकी टीम की सदस्य रही वंदना कटारिया समेत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 22 महिलाओं व किशोरियों को आठ अगस्त को तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार से नवाजा जाएगा। पहली बार इन पुरस्कारों में कोरोना योद्धा को भी शामिल किया गया है।

By Sumit KumarEdited By: Published: Fri, 06 Aug 2021 07:54 PM (IST)Updated: Fri, 06 Aug 2021 11:36 PM (IST)
हाकी खिलाड़ी वंदना कटारिया समेत 22 को मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्‍कार, 22 आंगनबाड़ी कार्यकर्त्‍ता भी राज्य स्तरीय पुरस्कार से होंगी सम्मानित
भारतीय हाकी टीम में अपने दमदार गोल से बेहतर प्रदर्शन करने वाली वंदना कटारिया को तीलू रौतेली पुरस्‍कार मिलेगा।

राज्य ब्यूरो, देहरादून: टोक्यो ओलिंपिक में भारतीय महिला हाकी टीम की सदस्य रही वंदना कटारिया समेत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 22 महिलाओं व किशोरियों को आठ अगस्त को तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार से नवाजा जाएगा। पहली बार इन पुरस्कारों में कोरोना योद्धा को भी शामिल किया गया है। दून में होने वाले पुरस्कार वितरण समारोह में विभिन्न जिलों से चयनित 22 आंगनबाड़ी कार्यकत्र्ताओं को राज्य स्तरीय पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।

loksabha election banner

वीरबाला तीलू रौतेली के नाम पर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2006 से महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं व किशोरियों के लिए तीलू रौतेली राज्य स्त्री पुरस्कार की शुरुआत की। प्रतिवर्ष दिए जाने वाले पुरस्कार के लिए इस बार 120 आवेदन आए थे। जिला स्तर पर स्क्रूटनी के बाद 59 नाम राज्य स्तरीय चयन समिति के पाए भेजे गए। समिति ने खेल, समाज सेवा, शिक्षा, बालिका शिक्षा, कोविडकाल में जरूरतमंदों की सेवा समेत विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली 22 महिलाओं व किशोरियों के नाम फाइनल किए। विभागीय मंत्री के अनुमोदन के बाद शुक्रवार शाम को शासन ने इनकी सूची जारी कर दी। इसमें हरिद्वार जिले की निवासी अंतरराष्ट्रीय महिला हाकी खिलाड़ी वंदना कटारिया का नाम भी शामिल है। इसके अलावा राज्य स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकत्र्ता पुरस्कार के लिए भी 22 कार्यकत्र्ताओं को चयनित किया गया।

इन्हें मिलेगा तीलू रौतेली राज्य स्त्री शक्ति पुरस्कार

खेल :- वंदना कटारिया (हरिद्वार), रुचि कालाकोटी (बागेश्वर), कनिका भ्ंाडारी। पर्वतारोहण :- रीना रावत (उत्तरकाशी), शिक्षा व महिला जागरूकता :- डा राजकुमारी भंडारी चौहान (देहरादून), महिला स्वयं सहायता समूह:- श्यामा देवी (देहरादून), सामाजिक कार्य :- अनुराधा वालिया (देहरादून), उमा जोशी (ऊधमसिंहनगर), दीपिका बोहरा, दीपिका चुफाल (पिथौरागढ़), रेनू गड़कोटी (चम्पावत), शिक्षा, अनुसंधान व विकास :- डा कंचन नेगी (देहरादून), कोविड संबंधी कार्य:-चंद्रकला तिवाड़ी (चमोली), पार्वती किरोला (नैनीताल), कोरोना योद्धा बबीता पुनेठा (पिथौरागढ़), महिला स्वास्थ्य एवं पोषण :- नमिता गुप्ता (ऊधमसिंहनगर), गैर सरकारी संगठन : -बिंदुवासिनी (ऊधसिंहनगर), स्वरोजगार :- ममता मेहता (बागेश्वर), अंजना रावत (पौड़ी), भावना शर्मा (अल्मोड़ा), बालिका शिक्षा :- रेखा जोशी (पिथौरागढ़), कठिन परिस्थितियों में जीवनयापन :-पूनम डोभाल (टिहरी)।

यह भी पढ़ें- शहर के समस्त 100 वार्डों में लगाए जा रहे टीकाकरण शिविर पर कांग्रेस ने लगाया पक्षपात का आरोप, पढ़िए पूरी खबर

राज्य स्तरीय पुरस्कार को चयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्त्‍ता

गौरा कोहली, पुष्पा प्रहरी (अल्मोड़ा), पुष्पा पाटनी, गीता चंद (चम्पावत), गुलिस्ता (हरिद्वार), अंजना, संजू बलोदी, मीनू, ज्योतिका पांडेय (देहरादून), सुमन पंवार (उत्तरकाशी), राखी, सुषमा गुसाईं (पौड़ी), आशा देवी (चमोली), दुर्गा बिष्ट (नैनीताल), सोहनी शर्मा, वृंदा, प्रोन्नति विश्वास (ऊधमसिंहनगर), हन्सी धपोला, गायत्री दानू (बागेश्वर), हीरा भट्ट (पिथौरागढ़), सुषमा पंचपुरी (टिहरी) व सीमा देवी (रुद्रप्रयाग)।

यह भी पढ़ें- Tokyo Olympic: वंदना कटारिया के समर्थन में आए लोग, कहा जातिसूचक शब्द कहने वालों के खिलाफ दर्ज हो मुकदमा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.