Move to Jagran APP

यमुना तट पर कूड़ा डालने के विरोध में किया प्रदर्शन

विकासनगर डाकपत्थर बैराज क्षेत्र में यमुना तट पर कई ग्राम पंचायतों से निकला कूड़ा यमुना नदी किनारे डाला जा रहा है। इससे परेशान स्थानीय ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और प्रशासन से कूड़ा हटवाने की मांग की।

By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Mar 2021 04:48 AM (IST)Updated: Mon, 01 Mar 2021 04:48 AM (IST)
यमुना तट पर कूड़ा डालने के विरोध में किया प्रदर्शन
यमुना तट पर कूड़ा डालने के विरोध में किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, विकासनगर: डाकपत्थर बैराज क्षेत्र में यमुना तट पर कई ग्राम पंचायतों से निकला कूड़ा डाले जाने के विरोध में आसपास के ग्रामीण अपने परिवार के साथ नदी किनारे पहुंचे और उन्होंने आक्रोश जताया। मां यमुना रक्षक संघ के बैनर तले नारेबाजी कर उन्होंने यमुना किनारे डाले जा रहे कूड़े को हटाने की प्रशासन से मांग भी की।

loksabha election banner

नदी किनारे कूड़ा डाले जाने का विरोध कर रहे परिवारों को संबोधित करते हुए मां यमुना रक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप द्विवेदी व प्रदेश अध्यक्ष वाहिद कुरैशी ने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री स्वच्छ भारत अभियान चला रहे हैं, दूसरी तरफ प्रशासन की ढिलाई के चलते यमुना नदी के किनारे कूड़ा डाला जा रहा है। इससे नदी का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। नदी किनारे कूड़े की वजह से प्रवासी पक्षी की संख्या में भी लगातार कमी आई है। कूड़े से उठती दुर्गंध से नदी किनारे रहने वाले लोग खास तौर से परेशान हैं। रक्षक संघ काफी लंबे समय से यमुना की सफाई को लेकर लगातार कार्य कर रहा है, लेकिन प्रशासन यहां की स्थिति पर ककोई ध्यान नहीं दे रहा। उत्तराखंड जल विद्युत निगम लिमिटेड की ओर से लाखों रुपये खर्च करके कूड़ा निष्पादन संयंत्र यमुना किनारे लगाया गया है, लेकिन संयंत्र नहीं चलने के कारण नदी प्रदूषित हो रही है। कहा कि 20 किलोमीटर की दूरी पर शीशम बाड़ा में स्थित कूड़ा निस्तारण केंद्र होने के बाद भी पालिका व ग्राम पंचायतों का कूड़ा नदी किनारे डाला जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में राष्ट्रीय महासचिव पंजाब सिंह मजीठिया, राष्ट्रीय सचिव सम्मोहन चौधरी, मुमताज खान, भवानी शर्मा, चंद्रकला, पवित्रा, बीना, सोनी, राजकुमार, मीनू, काजल, कीर्ति, सुषमा, देवीराम, रतन बहादुर, भीम सिंह, राम आकाश सैनी, कृष्ण कुमार, बृजेश जॉन, आशीष आदि शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.