ऋषिकेश: 'आप' ने किसान आंदोलन को दिया समर्थन, सांकेतिक रूप से कृषि एक्ट की प्रतियां जलाई
Aam Aadmi Party on Farmers Protest आम आदमी पार्टी ऋषिकेश के सदस्यों ने दून तिराहे पर एकत्र होकर देशभर में चल रहे किसान आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक रूप से कृषि एक्ट की प्रतियां फूंक विरोध भी जताया।
जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। Aam Aadmi Party on Farmers Protest
जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। देश भर में कृषि बिल के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन को समर्थन देते हुए आम आदमी पार्टी ऋषिकेश के सदस्यों ने दून तिराहे पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्त्ताओं ने सांकेतिक रूप से कृषि बिल की प्रतियां फूंक विरोध भी जताया।
आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता एवं पार्टी नेता विजय सिंह पंवार ने कहा कि किसानों को जब तक उनकी मेहनत का सही दाम नहीं मिल जाता, फसलों के विपणन की सही व्यवस्था सुनिश्चित नहीं हो जाती और ये किसान विरोधी बिल पूर्णतया वापस नहीं लिया जाता आम आदमी पार्टी का किसान हित में संघर्ष जारी रहेगा। इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर दिनेश असवाल ने बिल को पूर्णतया किसान विरोधी बताते हुए सरकार को चेताया कि किसानों की यह उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर ज्ञान रावत, मनोज कोटियाल, आशुतोष जुगरान, नवीन मोहन, संजय सिलस्वाल, भास्कर भारद्वाज, युद्धवीर चौहान, प्रवीण असवाल, अमन नौटियाल, हरेंद्र चौधरी, गणेश बिजल्वाण, दिनेश कुलियाल, लालमणि रतूड़ी, चंद्रमोहन भट्ट, अंग्रेज सिंह कुमाइं, विनोद चौहान, मिन्हाल हाशिम आदि मौजूद थे।
कांग्रेस ने श्यामपुर में फूंका प्रधानमंत्री का पुतला
किसान विरोधी काला कानून वापस लेने की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस गरीब बेघर जन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में श्यामपुर बाईपास में प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए प्रकोष्ठ के संयोजक विजय पाल सिंह रावत ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों पर जुल्म ढा रही है और उनकी परेशानियों को अनदेखा कर रही है। रावत ने कहा कि केंद्र सरकार का नया कृषि कानून किसान विरोधी है। यदि कृषि कानून शीघ्र वापस ना लिया गया तो किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि नए कानूनों से पूंजीपतियों को फायदा और किसान को नुकसान होने की पूरी संभावना है। प्रदर्शन करने वालों में सोहन सिंह रौतेला, देवी प्रसाद व्यास, धर्मानंद लखेड़ा, कुलदीप असवाल, सुंदर सिंह रावत, देवेंद्र, शिवम राणा आदि शामिल थे।