Move to Jagran APP

Events In Dehradun: जानिए देहरादून में आज क्या कुछ है खास, हर गतिविधि पर बनाएं नजर

Events In Dehradun on 5th December 2020 पांच दिसंबर 2020 को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उत्तराखंड दौरे के साथ ही अन्य कई महत्वपूर्ण गतिविधियां जारी रहेंगी। जेपी नड्डा दोपहर बाद पौने चार बजे हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज परिसर में मंडल बूथ भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Sat, 05 Dec 2020 08:05 AM (IST)Updated: Sat, 05 Dec 2020 08:05 AM (IST)
Events In Dehradun: जानिए देहरादून में आज क्या कुछ है खास, हर गतिविधि पर बनाएं नजर
जानिए देहरादून में आज क्या कुछ है खास, हर गतिविधि पर बनाएं नजर।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Events In Dehradun on 5th December 2020 पांच दिसंबर 2020 को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के उत्तराखंड दौरे के साथ ही अन्य कई महत्वपूर्ण गतिविधियां जारी रहेंगी। जेपी नड्डा दोपहर बाद पौने चार बजे हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज परिसर में मंडल बूथ भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। वहीं, युवा कांग्रेस भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत का विरोध करेगी। इसके अलावा उत्तराखंड आंदोलनकारी संयुक्त संगठन के बैनर तले राज्य आंदोलनकारी सरकार की बुद्धि-शुद्धि को गांधी पार्क से मार्च निकालेंगे। बात ऋषिकेश की करें तो यहां डोईवाला में अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति का पुतला दहन कार्यक्रम प्रस्तावित है। विकासनगर में हर रोज की तरह कोरोना के नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।  

loksabha election banner

देहरादून में खास 

-भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दोपहर बाद पौने चार बजे हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज परिसर में मंडल बूथ भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। 

-डीएवी व डीबीएस के शिक्षक और कर्मचारी सुबह 11 बजे से काली पट्टी बांधकर करेंगे सरकार का विरोध। 

-उत्तराखंड आंदोलनकारी संयुक्त संगठन के बैनर तले राज्य आंदोलनकारी सरकार की बुद्धि-शुद्धि को गांधी पार्क से मार्च निकालेंगे, सुबह 11:30 बजे। 

-केंद्र सरकार द्वारा पारित कानून के खिलाफ सीटू आइएसबीटी में करेगा पुतला दहन 11:30 बजे। 

-ब्लड बून एवं व्यापार मंडल हाथीबड़कला का रक्तदान शिविर, ग्रांड प्लाजा में 10 बजे से। 

-युवा कांग्रेस भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत का करेगी विरोध, कांग्रेस भवन से 12:30 बजे। 

-केवि आइटीबीपी में उत्तराखंड संभाग के शिक्षकों का दस दिवसीय ऑनलाइन सेवाकालीन प्रशिक्षण शुरू, 11 बजे से। 

ऋषिकेश में खास 

-डोईवाला में अखिल भारतीय किसान संघर्ष समन्वय समिति का पुतला दहन, 11 बजे। 

-व्यापारिक संगठनों के एका संबंधी मामले में वरिष्ठ व्यापारियों की प्रेस वार्ता, 12 बजे।

-रायवाला, भानियावाला व दून मार्ग पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत, नौ बजे। 

-आठ सूत्रीय मांगों को लेकर राज्य आंदोलनकारियों का दून कूच, नौ बजे।  

विकासनगर में खास 

-कोविड नियमों के उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.