Move to Jagran APP

सीएम ने पं. उपाध्याय को किया याद, कहा- उन्होंने कभी नहीं किया विचारधारा से समझौता; कांग्रेस पर भी साधा निशाना

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उन्हें याद किया। सीएम ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ने देश को सुचिता की राजनीति का दर्शन दिया है। उन्होंने कभी विचारधारा से कोई समझौता नहीं किया है।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Fri, 25 Sep 2020 05:12 PM (IST)Updated: Fri, 25 Sep 2020 11:07 PM (IST)
सीएम ने पं. उपाध्याय को किया याद, कहा- उन्होंने कभी नहीं किया विचारधारा से समझौता; कांग्रेस पर भी साधा निशाना
स्व. पंडित दीनदयाल उपाध्याय को किया याद।

देहरादून, जेएनएन। स्व. पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उन्हें याद किया। सीएम ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ने देश को सुचिता की राजनीति का दर्शन दिया है। उन्होंने कभी विचारधारा से कोई समझौता नहीं किया है। वो कार्यकर्ताओं के प्रति जितने सरल व्यवहार के रहे उतने ही कठोर अनुशासन प्रिय व्यक्तित्व भी थे। उपाध्याय दूरदृष्टि सोच के महान विचारक थे। उन्होंने उसी समय कह दिया था कि जिस दिन समाज के अंतिम छोर पर बैठे सबसे निचले स्तर का व्यक्ति देश की सर्वोच्च कुर्सी पर बैठेगा, वही भारत के लोकतंत्र की असली सफलता होगी। आज वही विचार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रूप में देश को मिला है।

loksabha election banner

भाजपा प्रदेश कार्यालय में स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी शिरकत की। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि किसी ने सोचा भी नही होगा मथुरा के नागल गांव में एक बहुत ही निर्धन परिवार में जन्म लेने वाला अनाथ बालक के जीवन दर्शन से भारतीय राजनीति दर्शन का सूत्रपात होगा। वहीं, सीएम ने कृषि विधेयक पर कांग्रेस और अन्य दलों के विरोध को जनता को सिर्फ गुमराह करना मात्र बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ही सबसे पहले किसानों 50 पैसे प्रति यूनिट बिजली देने व लगातार 12 घंटे बिजली देने का काम किया है, जो आज कृषि विधेयक का विरोध कर रहे हैं। उनको जनता को जवाब देना चाहिए कि उन्होंने किसानों के हितों के लिए विगत 70 सालों में क्या कार्य किए हैं।

वहीं, प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने उपाध्याय को महान विचारक और भाजपा का आदर्श पुरुष बताया। उन्होंने कहा कि वे भारतीय राजनीति में एक वैकल्पिक विचार दिया, जिसको भाजपा ही नही अन्य दलों ने भी स्वीकार किया। भगत ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और एकात्म मानव वाद के दर्शन को आज पूरे देश ही नहीं विश्व ने भी स्वीकार किया है और उसी विचार को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगे बढ़ा रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा ही किसानों की चिंता कर उनके हितों के लिए सदैव कार्य करती रही है। पार्टी हमेशा से ही ये मानती रही है कि देश का किसान अगर खुशहाल है स्वस्थ है तभी देश प्रगति कर सकता है। किसानों किसानों के स्वस्थ होने पर कभी देश भूखा नही रह सकता। 

भगत ने बताया कि किसानों के लिए सबसे पहले डीबीटी योजना, प्रधानमंत्री किसान निधि सहित कई योजनाएं किसानों के कल्याण के लिए लाई हैं और अब कृषि विधेयक लाकर किसानों की आय बढ़ाने और उनको बिचौलियों के चंगुल से भी आजादी दिलाने का काम भाजपा सरकार ने किया है।

यह भी पढ़ें: पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म दिवस पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनका किया भावपूर्ण स्मरण

कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाजपा राष्ट्रीय कार्यालय से प्रसारित संबोधन लाइव सुना। राष्ट्रीय कार्यालय पर संपन्न कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राजेंद्र भंडारी, कुलदीप कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी डॉ देवेंद्र भसीन, खजान दास, हरबंश कपूर, विनय गोयल, ज्योति गैरोला, पुनीत मित्तल, कौशतुबा नंद जोशी, मनवीर सिंह चौहान, कार्यक्रम का संचालन पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती कार्यक्रम सयोंजक प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ें: मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बोले,कुछ लोग किसानों को गलत रास्ते पर ले जाकर कर रहे राजनीति


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.