Move to Jagran APP

Paddy Crop: रोग की चपेट में आ रही धान की फसल, अन्नदाता चिंतित

Paddy Crop बालियां निकलने के साथ ही धान की फसल बीमारी की चपेट में आ रही है। श्यामपुर न्याय पंचायत में यह स्थिति सैकडों बीघा खेत में है।

By Sunil NegiEdited By: Published: Sat, 19 Sep 2020 01:58 PM (IST)Updated: Sat, 19 Sep 2020 01:58 PM (IST)
Paddy Crop: रोग की चपेट में आ रही धान की फसल, अन्नदाता चिंतित
Paddy Crop: रोग की चपेट में आ रही धान की फसल, अन्नदाता चिंतित

रायवाला (देहरादून), जेएनएन। Paddy Crop बालियां निकलने के साथ ही धान की फसल बीमारी की चपेट में आ रही है। श्यामपुर न्याय पंचायत में यह स्थिति सैकडों बीघा खेत में है। लगातार फैल रही बीमारी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।

loksabha election banner

इन दिनों धान की फसल पर बालियां निकल रही है। इसके साथ ही खेतों में लहलहाती धान की फसल पर बीमारियां भी पैर पसार रही है। धान के पौधे के पत्ते पीले पड़ रहे हैं। बीज काफी हल्के हैं और ज्यादातर पौधे जमीन में गिर रहे हैं। किसानों को बीमारी व इसकी रोकथाम की जानकारी भी नही है। रायवाला, गौहरीमाफी, गढ़ी मयचक, चकजोगीवाला गांवों में यह बीमारी कई खेतों में देखी जा सकती है। गौहरीमाफी निवासी देवेंद्र सेमवाल, शिवानंद ममगाईं, विनोद नेगी ने बताया कि उनकी चार से पांच बीघा फसल बीमारी की चपेट में है। उन्होंने धान का यह बीज सरकारी बीज वितरण भंडार रायवाला से लिया है। आसपास के कई खेतों में भी बीमारी फैली हुई है। लगातार बढ़ रही बीमारी ने किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच दी है।

इंदु गौदियाल (सहायक कृषि रक्षा अधिकारी, ब्लॉक डोईवाला) का कहना है कि कई बार यूरिया खाद के अधिक प्रयोग से धान अधिक लंबा होकर गिर जाता है। जहां भी समस्या आयी है वहां के किसान नजदीकी कृषि अधिकारी को इसकी सूचना दें। नियमानुसार विभाग द्वारा किसानों की मदद की जाएगी। यह भी देखा जाएगा कि जो बीज क्षेत्र में सप्लाई हुआ है वह वातावरण व अन्य परिस्थितियों के उपयुक्त है भी या नहीं। इसके लिए जल्द सर्वे किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: डीलर ने दिया धान के अप्रमाणित बीज, कई बीघा फसल खराब


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.