Move to Jagran APP

सोना बेचकर देश चलाने वाली सरकारों का जमाना गया: बंशीधर भगत

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने अपने स्वागत समारोह में केंद्र की मोदी सरकार को अब तक की सबसे मजबूत सरकार करार दिया।

By Edited By: Published: Mon, 27 Jan 2020 08:34 PM (IST)Updated: Tue, 28 Jan 2020 11:56 AM (IST)
सोना बेचकर देश चलाने वाली सरकारों का जमाना गया: बंशीधर भगत
सोना बेचकर देश चलाने वाली सरकारों का जमाना गया: बंशीधर भगत

देहरादून, जेएनएन। भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने अपने स्वागत समारोह में केंद्र की मोदी सरकार को अब तक की सबसे मजबूत सरकार करार दिया। उन्होंने कहा कि सोना बेच-बेचकर देश चलाने वाली सरकारों का जमाना अब लद चुका है। उन्होंने कहा कि भाजपा यथास्थितिवादी नहीं है और समाज में बदलाव की हिमायती है।

loksabha election banner

धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के स्वागत को बड़ी संख्या में शिवाजी धर्मशाला में एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने यहां से निरंजनपुर स्थित स्वागत समारोह स्थल एक वेडिंग प्वाइंट तक दुपहिया रैली निकाली। इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि अब भारत की छवि पूरी दुनिया में एक मजबूत राष्ट्र की है। जो कभी वीजा पर रोक लगाते थे, अब रेड कारपेट बिछाते हैं और हाथ में हाथ डालकर भारत के प्रधानमंत्री के साथ चलते हैं। 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के तीन साल के कार्यकाल में कोई आरोप नहीं लगे हैं, लिहाजा वर्ष 2022 में भी भाजपा की सरकार मजबूती के साथ लौटेगी। इसके साथ ही अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के मन की थाह भी ली। उन्होंने कहा कि वह उनकी पीड़ा समझते हैं और किसी भी दशा में कार्यकर्ताओं को रुष्ट नहीं होने देंगे। 

यह भी पढ़ें: विधायक हरीश धामी ने नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के खिलाफ खोला मोर्चा

महापौर सुनील उनियाल गामा, धर्मपुर क्षेत्र के विधायक विनोद चमोली, भाजपा महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट, महामंत्री राजेंद्र भंडारी, अनिल गोयल ने भी कार्यक्रम में विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन रतन चौहान ने किया। इस अवसर पर महानगर मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल, मंडल अध्यक्ष धर्मपाल रावत विजय भट्ट, संदीप मुखर्जी, पूनम ममगाईं, पार्षद आलोक कुमार, सतीश कश्यप, दिनेश सती आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें: वन वे ट्रैफिक व्यवस्था का कांग्रेस ने किया विरोध, राज्य सरकार का पुतला फूंका


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.