Move to Jagran APP

उत्तराखंड को एकबार फिर कृषि कर्मा अवॉर्ड, ट्रॉफी के साथ मिलेगा ये इनाम; जानिए

उत्तराखंड का चयन खाद्यान्न उत्पादन श्रेणी-दो में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्ष 2017-18 के कृषि कर्मा अवॉर्ड के लिए किया गया है।

By Edited By: Published: Tue, 17 Sep 2019 09:03 PM (IST)Updated: Wed, 18 Sep 2019 03:00 PM (IST)
उत्तराखंड को एकबार फिर कृषि कर्मा अवॉर्ड, ट्रॉफी के साथ मिलेगा ये इनाम; जानिए
उत्तराखंड को एकबार फिर कृषि कर्मा अवॉर्ड, ट्रॉफी के साथ मिलेगा ये इनाम; जानिए

देहरादून, राज्य ब्यूरो। केंद्रीय कृषि और किसान मंत्रालय ने उत्तराखंड का चयन खाद्यान्न उत्पादन श्रेणी-दो में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए वर्ष 2017-18 के 'कृषि कर्मा अवार्ड' के लिए किया है। पुरस्कार के तहत उत्तराखंड कृषि विभाग को ट्रॉफी और पांच करोड़ की राशि दी जाएगी। इसके अलावा मंत्रालय ने राज्य में दो प्रगतिशील किसानों को भी अवार्ड के लिए चयनित करने के निर्देश दिए हैं। चयनित किसानों को दो-दो लाख का पुरस्कार मिलेगा। इससे पहले वर्ष 2016-17 में भी राज्य को इसी अवार्ड के तहत प्रशंसा पुरस्कार मिल चुका है। 

loksabha election banner
प्रदेश को खाद्यान्न उत्पादन के क्षेत्र में मिलने वाले इस पुरस्कार के चयन की जानकारी केंद्रीय संयुक्त सचिव विवेक अग्रवाल ने पत्र भेजकर राज्य के कृषि सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम को दी है। बताया गया कि इस पुरस्कार के अंतर्गत राज्य को ट्रॅाफी, प्रशस्ति पत्र और पांच करोड़ की राशि प्रदान की जाएगी। पत्र में दो प्रगतिशील किसानों का चयन कर 'कृषि मंत्री कृषि कर्मा अवार्ड' के लिए इनके नाम भेजने को भी निर्देशित किया गया है। 
यह चयन 10 अक्टूबर तक करके भेजा जाना है। उधर, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने इस उपलब्धि के लिए प्रदेश के किसानों और विभागीय कार्मिकों को शुभकामना दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों को उन्नत तकनीकी विधियों और विस्तार सेवाएं प्रदान करने को विभाग ने समन्वित प्रयास किए हैं। सभी के सहयोग से राज्य इस पुरस्कार के लिए चयनित हुआ है।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.