आइपीएस दीपम सेठ बने आइजी, आइटीबीपी
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उत्तराखंड के वरिष्ठ आइपीएस दीपम सेठ को महानिरीक्षक आइटीबीपी के पद पर तैनाती दी है।
राज्य ब्यूरो, देहरादून: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उत्तराखंड के वरिष्ठ आइपीएस दीपम सेठ को महानिरीक्षक, आइटीबीपी के पद पर तैनाती दी है। आइपीएस सेठ उत्तराख्ाड में पुलिस महानिरीक्षक (कानून-व्यवस्था) की के पद पर तैनात थे। अब उन्हें प्रतिनियुक्ति पर केंद्र में पांच वर्षो के लिए यह जिम्मेदारी मिली है।
दीपक सेठ उत्तराखंड काडर के 1995 बैच के आइपीएस अधिकारी हैं। वह पुलिस महकमे में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। अब केंद्र ने उन्हें यह अहम जिम्मा सौंपा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने प्रदेश सरकार को आइजी दीपम सेठ को तुरंत रिलीव करने के निर्देश दिए हैं। आइजी दीपम सेठ के केंद्र में प्रतिनयिुक्ति पर जाने से अब पुलिस मुख्यालय में भी अधिकारियों के फेरबदल तय माने जा रहे हैं। कारण यह कि आइजी दीपम सेठ मुख्यालय में कानून-व्यवस्था की अहम जिम्मेदारी देख रहे थे। अब उनके स्थान पर नए अधिकारी की तैनाती की जानी है।