जातीय एकता के पक्षधर थे आचार्य भानुभक्त
जागरण संवाददाता देहरादून गोर्खाली सुधार सभा में आदिकवि आचार्य भानुभक्त की 205वीं जयंती समारोह
जागरण संवाददाता, देहरादून :
गोर्खाली सुधार सभा में आदिकवि आचार्य भानुभक्त की 205वीं जयंती समारोह श्रद्धाभाव से मनाया गया। वक्ताओं ने कहा कि आचार्य भानुभक्त जातीय एवं राष्ट्रीय एकता के पक्षधर थे। उन्होंने सदैव महिलाओं को समाज में अग्रणी भूमिका में लाने का प्रयास किया। इस दौरान सभा ने 16 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया।
शनिवार को गोर्खाली सुधार सभा में कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि दर्जाधारी राज्यमंत्री टीडी भुटिया ने कहा कि आचार्य भानुभक्त की रचनाओं ने सदैव समाज में अलख जगाने का कार्य किया है। वधुशिक्षा उनकी सबसे प्रसिद्ध रचना रही। जिसमें उन्होंने महिलाओं को शिक्षित करने पर जोर दिया। सभा के अध्यक्ष पदम सिंह थापा ने कहा कि भानुभक्त ने सभी जातियों को एक सूत्र में बांधकर रखने का संदेश दिया। वह सांस्कृतिक एकता के पक्षधर रहे। उन्होंने रामचरित मानस का नेपाली भाषा में सरल अनुवाद किया, जिससे उनकी दूरदर्शी सोच का पता चलता है। इसके बाद पदम सिंह थापा ने बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले 16 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजन क्षेत्री, उपाध्यक्ष पूजा सुब्बा, महामंत्री गोपाल क्षेत्री, सचिव मधुसूदन शर्मा, वाईवी थापा, प्रभा शाह उपस्थित रहे। इनका हुआ सम्मान:
वर्तिका थापा, विद्यांत मान थापा, विभोर ठाकुर, मान्या लिंबू, रोहन आले, आहंथा प्रधान, शुभम राना, दीया गुरुंग, अमिषा रेग्मी, जिज्ञासा, रिषिका मल्ल, आयशा थापा, निखिल क्षेत्री, रिया कुमारी, आकांक्षा थापा, संचित थापा। अक्षित भंडारी का डांस रहा खास
सोनी टीवी में प्रसारित होने वाले सुपर डांसर चैप्टर-3 में टॉप-7 तक का सफर तय करने वाले दून के अक्षित भंडारी ने भी डांस की प्रस्तुति दी। अक्षित की लाइव डांस परफॉर्मेस आकर्षण का खासा केंद्र रही। उनका सम्मान भी हुआ।