Move to Jagran APP

देवप्रयाग में शराब फैक्ट्री के विरोध में कांग्रेसियों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

देहरादून के विकासनगर में शहर कांग्रेस कमेटी ने नगर में जुलूस निकालकर पहाड़ी गली चौक पर देवप्रयाग में शराब फैक्ट्री के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।

By Edited By: Published: Thu, 11 Jul 2019 07:04 PM (IST)Updated: Thu, 11 Jul 2019 09:05 PM (IST)
देवप्रयाग में शराब फैक्ट्री के विरोध में कांग्रेसियों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
देवप्रयाग में शराब फैक्ट्री के विरोध में कांग्रेसियों ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला

विकासनगर, जेएनएन। देवप्रयाग में शराब फैक्ट्री के विरोध में शहर कांग्रेस कमेटी ने नगर में जुलूस निकालकर पहाड़ी गली चौक पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने सरकार पर माफिया का साथ देने का आरोप लगाया।

loksabha election banner

गुरुवार को शहर कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ता तिलक भवन में एकत्रित हुए। जहां से शहर अध्यक्ष शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए नगर के मुख्य बाजार में जुलूस निकाला। पहाड़ी गली चौक पर कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के पुतले को आग के हवाले किया। शहर अध्यक्ष शम्मी प्रकाश ने कहा कि देवनगरी को जिस प्रकार सरकार अपमानित कर रही है, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि  सरकार द्वारा देवप्रयाग में शराब की फैक्ट्री लगाई जा रही है।

इससे यह सिद्ध होता है कि सरकार शराब माफिया के इशारे पर कार्य कर रही है। डबल इंजन से सरकार जनता का शोषण कर रही है। जिसके विरोध में 15 जुलाई को प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में देहरादून में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। जिला प्रवक्ता विकास शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा पहले ही डीजल व पेट्रोल के दाम बढ़ाए थे, अब राज्य सरकार द्वारा अतिरिक्त कर लगाकर डीजल पेट्रोल के दाम और अधिक बढ़ा दिए गए हैं। कहा कि एक तरफ भाजपा के विधायक उत्तराखंड को गालियां देकर अपमानित कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग अवैध खनन के कार्यों में लिप्त हैं। 

इस दौरान पूर्व शहर अध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष हरीश ग्रोवर, साजिद अली, सभासद लवलेश शर्मा, गिरीश सप्पल, राजीव शर्मा, वैभव गुप्ता, फईम अंसारी, गुरविंदर सिंह, धीरेंद्र तरियाल, भुवन पंत, जमशेद अहमद, शशि चौहान, पूनम तोमर, रेशमा अंसारी, सुमन लता, रेखा रमोला, सलीम अहमद, सुबोध वर्मा, डैनी रॉबर्ट, भूपेश उपाध्याय, एंथोनी, अभिषेक, इलियास, मनीष सैनी, देवानंद पासी, बेलीराम ठाकुर, मुनीर अहमद, फुरकान अहमद, मोहित कश्यप, संदीप ध्यानी, विनोद रावत, नसीम अहमद आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: सरकार से कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन की गिरफ्तारी की मांग की

यह भी पढ़ें: पंचायत चुनाव में भ्रष्टाचार रोकने को एक्ट में हो संशोधन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.