Move to Jagran APP

भाजपा ने कांग्रेस से झटकी पार्षद की सीट

जागरण संवाददाता ऋषिकेश नगर निगम वार्ड संख्या तीन के उपचुनाव में पार्षद की सीट भाजपा ने जीत है। भाजपा प्रत्याशी प्रियंका यादव ने कांग्रेस प्रत्याशी श्यामा को 356 मतों से पराजित किया। प्रियंका को 923 श्यामा को 567 मत प्राप्त हुए। कुल 2160 मतदाताओं में 1535 लोगों ने मतदान किया था।

By JagranEdited By: Published: Wed, 10 Jul 2019 06:36 PM (IST)Updated: Wed, 10 Jul 2019 08:02 PM (IST)
भाजपा ने कांग्रेस से झटकी पार्षद की सीट
भाजपा ने कांग्रेस से झटकी पार्षद की सीट

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश :

prime article banner

नगर निगम वार्ड संख्या तीन के उपचुनाव में पार्षद की सीट भाजपा ने जीत है। भाजपा प्रत्याशी प्रियंका यादव ने कांग्रेस प्रत्याशी श्यामा को 356 मतों से पराजित किया। प्रियंका को 923 श्यामा को 567 मत प्राप्त हुए। कुल 2160 मतदाताओं में 1535 लोगों ने मतदान किया था।

नगर निगम वार्ड संख्या तीन दुर्गा मंदिर क्षेत्र में पार्षद पद के लिए बीते सोमवार को मतदान हुआ था। बुधवार को तहसील मुख्यालय में प्रात: आठ बजे मतगणना शुरू हुई। करीब तीन घंटे चली मतगणना के बाद चुनाव परिणामों की घोषणा निर्वाचन अधिकारी रामगोपाल यादव ने की। निर्वाचन अधिकारी के मुताबिक भाजपा प्रत्याशी प्रियंका यादव को 923 और कांग्रेस प्रत्याशी श्यामा को 567 मत मिले। कुल 37 मत निरस्त किए गए। आठ लोगों ने नोटा का प्रयोग किया। निर्वाचन अधिकारी रामगोपाल यादव ने विजेता प्रत्याशी प्रियंका यादव को प्रमाण पत्र सौंपा। इस मौके पर महापौर अनीता ममगाईं भी मौजूद रही। सहायक निर्वाचन अधिकारी आरसी कैलखुरा और विजय पाल कैंतूरा की देखरेख में मतगणना का कार्य संपन्न हुआ।

इसलिए कराए गए उपचुनाव

सात माह पूर्व जब नगर निगम के चुनाव हुए थे तो भाजपा प्रत्याशी प्रियंका करीब डेढ़ सौ वोट से कांग्रेस प्रत्याशी रीना गुप्ता से चुनाव हार गई थी। प्रियंका यादव के देवर सुजीत यादव ने रीना गुप्ता के जाति प्रमाण पत्र को चुनौती दी थी। जिसके बाद जिलाधिकारी ने स्क्रीनिग कमेटी को जांच सौंपी थी और रीना गुप्ता का जाति प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया था। जिस पर शासन ने वार्ड तीन का पार्षद पद रिक्त घोषित कर दिया था। अब आए चुनाव परिणाम के बाद भाजपा ने यह सीट कांग्रेस से कब्जाई है।

जीत पर निकाला विजय जुलूस

पार्षद के उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला था। इस चुनाव में शानदार जीत के बाद भाजपा प्रत्याशी प्रियंका यादव के समर्थकों ने नटराज चौक से चंद्रेश्वर नगर तक विजय जुलूस निकाला। मुख्य मार्गों पर आतिशबाजी और ढोल नगाड़ों के बीच समर्थकों ने जीत का जश्न मनाया। नवनिर्वाचित पार्षद प्रियंका यादव ने कहा कि क्षेत्र में जो भी विकास कार्य अधूरे पड़े हैं उनको पूर्ण कराना उनकी प्राथमिकता है। सबको साथ लेकर वह कार्य करेंगी। विजय जुलूस में महापौर अनीता ममगाई, पूर्व दायित्व धारी संदीप गुप्ता, वरिष्ठ पार्षद शिव कुमार गौतम,पूर्व सभासद तेज बहादुर यादव आदि शामिल रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.