जयंती पर पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के पद्चिह्नों पर चलने का संकल्प
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके पद्चिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।
विकासनगर, [जेएनएन]: पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय किशोर महेंद्र ने कहा कि इंदिरा गांधी ने विश्व में भारत को सशक्त पहचान दिलाई। इस अवसर पर उनके पद्चिह्नों पर चलने का संकल्प लिया गया।
कांग्रेस ने तिलक भवन में पूर्व पीएम इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय किशोर महेंद्र ने कहा कि इंदिरा गांधी विश्व में महिला सशक्तिकरण का उदाहरण हैं। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की प्रधानमंत्री बनने के साथ ही कड़े फैसले लेने की उनकी क्षमता ने तत्कालीन वैश्विक राजनीति को प्रभावित किया। कहा आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन ब्लू स्टार शुरू करना देश के अंदर शांति स्थापना के लिए बड़ा फैसला था, जबकि बैंकों का राष्ट्रीयकरण और रजवाड़ों का प्रीवी पर्स समाप्त करना आम जनता के हित में लिए गए फैसले थे।
इसके साथ ही बांग्लादेश का विश्व मानचित्र पर उदय होना इंदिरा गांधी की वैश्विक राजनीति और कूटनीति के स्तर पर बड़ी जीत थी। जिससे भारत को विश्व में सामरिक शक्ति के रूप में पहचान मिली। नगर अध्यक्ष शम्मी प्रकाश ने कहा कि देश में गरीबी उन्मूलन और समाज का समान विकास पूर्व प्रधानमंत्री का लक्ष्य था।
यह भी पढ़ें: पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने स्वामी राम को दी श्रद्धांजलि, किया कैंपस का दौरा
यह भी पढ़ें: सीएम त्रिवेंद्र रावत ने गांधी जयंती पर बापू की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण