Move to Jagran APP

मोदी ने चीन सीमा पर जवानों को मिठाई खिलाकर मनाई दीपावली, किए केदार बाबा के दर्शन

पीएम मोदी भारत चीन सीमा पर हर्षिल आर्मी कैंप में सेना के जवानों को मिठाई खिलाकर दीपावली की बधाई दी। इसके बाद वह केदारनाथ धाम पहुंचकर उन्होंने बाबा के दर्शन किए।

By BhanuEdited By: Published: Wed, 07 Nov 2018 07:56 AM (IST)Updated: Thu, 08 Nov 2018 08:23 AM (IST)
मोदी ने चीन सीमा पर जवानों को मिठाई खिलाकर मनाई दीपावली, किए केदार बाबा के दर्शन
मोदी ने चीन सीमा पर जवानों को मिठाई खिलाकर मनाई दीपावली, किए केदार बाबा के दर्शन

देहरादून, [जेएनएन]: पीएम मोदी भारत चीन सीमा पर हर्षिल आर्मी कैंप में सेना और आइटीबीपी के जवानों की हौसलाअफजाई को पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने जवानों को मिठाई खिलाकर दीपावली की बधाई दी। इसके बाद वह केदारनाथ धाम पहुंचे और बाबा के दर्शन के साथ ही निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। 

loksabha election banner

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बुधवार को एक दिवसीय उत्तराखंड दौरे को लेकर जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्थाओं को चाक चौबंद के साथ हाई सिक्योरिटी पर रखा गया। आसमान से लेकर जमीन तक सुरक्षा व्यवस्थाओं खड़ा किया गया है। खुफिया एजेंसियों को भी अलर्ट पर रखा गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से सेना के विशेष विमान से 6: 47 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर पहुचे। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7:10 पर सेना के 4 एम आई -17 हेलीकॉप्टर की सुरक्षा घेरे में एयरपोर्ट से उत्तरकाशी जिले में भारत चीन सीमा पर स्थित हर्षिल के लिए रवाना हुए।  

 

जवानों संग दीपावली मनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह 7.55 पर हर्षिल पहुंचे। जहां हेलीपैड के निकट गंगा किनारे छोटे शिव मंदिर में प्रधानमंत्री ने पूजा अर्चना की। गंगा को प्रणाम किया। इसके बाद पीएम मोदी महार रेजिमेंट के कैंप में पहुंचे। जहां आर्मी जवानों ने पीएम का भव्य स्वागत किया।

हर्षिल में सेना के जवानों को पीएम मोदी ने दीपावली की दी बधाई दी और मिठाई खिलाई। इस दौरान पीए मोदी आइटीबीपी के अधिकारियों व जवानों को भी मिले तथा दीपावली की बधाई दी। आर्मी सभागार में पीएम मोदी ने जवानों से संवाद किया तथा उनके साथ फोटो खिंचवाई। 

साथ ही चीन सीमा से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर सैन्य अधिकारियों से पीएम मोदी ने ली जानकारी। पीएम को मिलने के लिए हर्षिल और बगोरी के ग्रामीण भी पहुंचे। बगोरी के प्रधान भवान सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणो ने भेड़ की ऊन से बनाई गई शाल भेंट की । इसके साथ ही गांव की महिलाओं ने पीएम को फूल दिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना और आइटीबीपी के जवानों को संबंधित करते हुए कहा कि रक्षा के क्षेत्र में भारत उन्नति के पथ पर है। भारतीय सेना को यूएन शांति अभियान में पूरे विश्व से प्रशंसा मिल रही है। सेना के जवान लोगों में सुरक्षा व निडरता की भावना फैलाते हैं। 125 करोड़ भारतीयों के भविष्य और सपनों की सुरक्षा करते हैं।  

पीएम ने ग्रामीणों से कहा कि वे अपनी समस्या को लेकर उन से मिलने के लिए दिल्ली आ सकते हैं। इसके बाद पीएम मोदी 9.15 बजे हर्षिल से रवाना हुए। गौरतलब है कि  प्रशासन को इस पूरे कार्यक्रम से दूर रखा गया था। जिलाधिकारी को भी नहीं दी गई थी इस कार्यक्रम की जानकारी। सुरक्षा के लिहाज से पीएम मोदी का कार्यक्रम बेहद सीक्रेट रखा गया था

गौरतलब है कि पीएम मोदी हर साल दीपावली के दिन सीमांत क्षेत्र के दुर्गम इलाकों में जाकर सेना के जवानों के साथ मुलाकात कर उनकी हौसलाअफजाई करते हैं। इसी के तहत इस बार उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्र में वह सेना के जवानों से मिलने पहुंचे।  

केदारनाथ में किया निर्माण कार्यों का अवलोकन 

इसके बाद पीएम मोदी केदारनाथ धाम पहुंचे। यहां राज्यपाल बेबी रानी मौर्य, सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने उनका स्वागत किया। 

हेलीपैड से केदारनाथ मंदिर तक पहुंचने के दौरान उन्होंने रास्ते में आपदा के बाद हुए निर्माण कार्यों का निरीक्षण भी किया। इसके बाद वह केदारनाथ मंदिर में पूजा के लिए गए। पूजा के बाद वह केदारपुरी में हुए निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आपदा से पहले और आपदा के बाद के निर्माण कार्यों से संबंधित फोटो प्रदर्शनीका अवलोकन भी किया। साथ ही ब्रह्मवाटिका का भी निरीक्षण किया।

 

केदारनाथ में एक घंटा 45 मिनट रहे मोदी 

पीएम मोदी केदारपुरी में एक घंटा 45 मिनट तक रहे। यहां उन्होंने करीब पंद्रह मिनट बाबा केदार की पूजा की। इसके बाद सुबह 10.42 बजे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। 11.48 बजे वह केदारनाथ से रवाना हो गए। निरीक्षण के दौरान कई बार वह एटीपी वाहन पर भी बैठे। तीर्थ पुरोहितों के लिए बनाए गए मॉडल हाउस का उन्होंने करीब सात मिनट तक निरीक्षण किया। साथ ही मंदाकिनी नदी में बाढ़ सुरक्षा के कार्यों को भी देखा। 

मनमोहक हुई केदारपुरी 

बर्फ गिरने से पूरी केदारपुरी अत्यंत मनमोहक व सुंदर हो गई है। पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर शासन व प्रशासन कई दिनों से तैयारी कर रहा था। केदारनाथ में वीआइपी हैलीपैड से लेकर मंदिर तक मार्ग से निरंतर बर्फ हटा दी गई। 

हाथ हिलाकर किया अभिवादन
निरीक्षण के दौरान पीएम मोदी ने लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन भी किया। इस दौरान पर पैदल मार्ग पर पहुंचे और उदय कुंड का निरीक्षण भी किया। मंदिर के आगे चबूतरे पर वह अकेले पहुंच गए। यहां से उन्होंने मंदिर का अवलोकन भी किया। हाथ ही कोट उतारकर उन्होंने हाथ में ले लिया। इसके बाद उन्होंने मंदाकिनी घाट और अस्पताल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्य सचिव उत्पल कुमार को आवश्यक निर्देश भी दिए।

भव्य रूप से सजाई गई केदारपुरी 

दीपावली पर्व के उपलक्ष्य में केदारपुरी को भव्य रूप से सजाया गया। मंदिर की सजावट फूलों की की गई। साथ ही मंदिर के आगे चबूतरे को रंगोली से सजाया गया। दीपक की रंगोली भव्य नजर आ रही है। 

पीएम के दौरे के दौरान मंदिर परिसर जीरो जोन 

केदारनाथ धाम में पीएम के दौरे के दौरान आम श्रद्धालु में दर्शन नहीं कर सके। पूरे क्षेत्र को सुरक्षा के लिहाज से जीरो जोन बनाया गया।

यह भी पढ़ें: पीएम के दौरे के लिए छावनी में तब्दील केदारनाथ धाम, इतनी पुलिस फोर्स तैनात

यह भी पढ़ें: भारत चीन सीमा स्थित नेलांग घाटी में जवानों से मिले सेनाध्यक्ष

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी को दिखाई जाएगी केदारनाथ में बदलाव की तस्वीर 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.