नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में तीन माह से फरार आरोपी गिरफ्तार
प्रेमजाल में फंसाने के बाद भाई की शादी में ले जाने के बहाने एक युवक ने नाबालिग से दुष्कर्म किया। इस मामले में तीन माह बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
देहरादून, [जेएनएन]: नाबालिग को पहले प्रेम जाल में फंसाया। फिर अपने भाई की शादी में ले जाने के बहाने मैनपुरी ले जाकर उससे दुष्कर्म का मामला सामने आया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना सहसपुर में 21 अप्रैल 18 को 17 वर्षीय पीड़िता ने मुकदा दर्ज कराया था। हरिद्वार निवासी युवती के मुताबिक वह सेलाकुई में माह फरवरी 18 से एक फैक्ट्री में काम कर रही थी। उसी दौरान उसकी मुलाकात फैक्ट्री काम करने वाले सत्यभान पुत्र उदयवीर सिंह निवासी मैनपुरी उत्तर प्रदेश से हुई।
दोनों की मुलाकात दोस्ती में बदल गई। आरोप है कि सत्यभान उसे अपने बड़े भाई की शादी के बहाने मार्च माह में मैनपुरी ले गया। वहां उसे बंधक बनाकर कई दिनों तक दुष्कर्म करता रहा। इसके बाद उसे गाजियाबाद छोड़कर फरार हो गया। साथ ही इसका जिक्र किसी से करने पर जान से मारने की धमकी दी।
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष सहसपुर के नेतृत्व में एक ठीम गठित की गई थी। इस टीम ने देर रात अभियुक्त सत्यभान को सेलाकुई से गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें: घर में जबरन घुसकर युवती से दुष्कर्म, आरोपित गिरफ्तार
यह भी पढ़ें: चार खनन माफिया पर दो नाबालिग बहनों से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप
यह भी पढ़ें: अश्लील फिल्म देखने के बाद नाबालिगों ने किया बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म