Move to Jagran APP

पन्ना प्रमुख रखेंगे जीत की आधारशिला, बनाएंगे वोटरों तक सीधी पहुंच

बीजेपी चुनावों में जीत के लिए और जनता के बीच सीधी पहुंच बनाने के लिए पन्ना प्रमुख तैयार करेगी। जनवरी तक इनकी नियुक्ति की जाएगी।

By Raksha PanthariEdited By: Published: Sun, 24 Jun 2018 10:14 PM (IST)Updated: Tue, 26 Jun 2018 05:38 PM (IST)
पन्ना प्रमुख रखेंगे जीत की आधारशिला, बनाएंगे वोटरों तक सीधी पहुंच
पन्ना प्रमुख रखेंगे जीत की आधारशिला, बनाएंगे वोटरों तक सीधी पहुंच

देहरादून, [राज्य ब्यूरो]: भारतीय जनता पार्टी चुनावों में जीत के लिए बूथ प्रबंधन को और अधिक मजबूत करते हुए अब पन्ना प्रमुख भी तैयार करेगी। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति के लिए जनवरी तक का समय दिया है। ये पन्ना प्रमुख वोटरों तक सीधी पहुंच बनाते हुए इन्हें पोलिंग बूथ तक लाने का काम करते हुए जीत की आधारशिला तय करेंगे। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विस्तारकों से अन्य दलों के मजबूत पकड़ वाले असंतुष्ट कार्यकर्ताओं को भी पार्टी की रीति नीति के अनुसार पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए कमर कस तैयार रहने को कहा।

loksabha election banner

भारतीय जनता पार्टी ने अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनावों के लिए कमर कस ली है। इसी कड़ी में भाजपा उत्तराखंड की पांचों सीटों पर भी लगातार नजर रखे हुए हैं। बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने भाजपा का पहला लक्ष्य रहा है। यही कारण भी है कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के उत्तराखंड दौरे में सबसे पहली बैठक ही विधानसभा व लोकसभा के विस्तारकों संग रखी गई। बैठक में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि विस्तारकों से बेहतर बूथ प्रबंधन पर जोर दिया। उन्होंने बूथ स्तर तक पूरी रचना के बाद जनवरी तक पन्ना प्रमुख की नियुक्ति पर जोर दिया। 

दरअसल, पार्टी का लक्ष्य हर बूथ में अधिक से अधिक वोटरों पर अपनी पकड़ बनाना है। इसके तहत हर बूथ में 30 से 50 वोटरों पर एक पन्ना प्रमुख बनाया जाना है। पन्ना प्रमुख की जिम्मेदारी इन वोटरों को पोलिंग बूथ तक लाकर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में वोट डलवाने की रहेगी। बैठक में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बूथ स्तर पर ही मजबूत पकड़ वाले लोगों को पार्टी से जोड़ने का भी आह्वान किया। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि यदि विपक्ष एक हो रहा है तो भाजपा कार्यकर्ता पचास फीसद से अधिक वोटर को अपने पाले में लाने की तैयारी करें। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विस्तारकों से उनकी समस्याओं के संबंध में भी जानकारी ली। 

समन्वय में कमी की बात भी आई सामने 

बैठक में कुछ विस्तारकों ने अपने क्षेत्र में भाजपा नेताओं के बीच आपसी समन्वय की कमी का भी जिक्र किया। इस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ऐसे नेताओं का आपस में बिठाकर समन्वय करने पर जोर दिया। 

यह भी पढ़ें: अमित शाह ने हरिद्वार पहुंच संतों से लिया आशीर्वाद, गिनाई सरकार की उपलब्धियां

यह भी पढ़ें: हरीश रावत का वर्ष 2019 के चुनावी समर में उतरने का ऐलान

यह भी पढ़ें: सांसद अनिल बलूनी बोले, राजनीति से खत्म करना होगा वीआइपी कल्चर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.