राज्य कर महकमे के सात अधिकारियों के तबादले
राज्य ब्यूरो, देहरादून शासन ने राज्य कर महकमे के सात अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में म
राज्य ब्यूरो, देहरादून
शासन ने राज्य कर महकमे के सात अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस फेरबदल में मनोरंजन कर महकमे से कर महकमे में समायोजित हुए तीन अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी सौंपने के आदेश शासन ने मंगलवार को जारी किए हैं।
राज्य कर अपर आयुक्त राकेश टंडन को हरिद्वार जोन, संयुक्त आयुक्त पान सिंह डुंगरियाल को राज्य कर हल्द्वानी संभाग में कार्यपालक के साथ ही टैक्स रिव्यू, एसटीएफ, प्रवर्तन काशीपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। संयुक्त आयुक्त सुरेंद्र सिंह नेगी को रुद्रपुर संभाग में संयुक्त आयुक्त कार्यपालक के साथ ही रुद्रपुर में टैक्स रिव्यू, एसटीएफ, प्रवर्तन के संयुक्त आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
संयुक्त आयुक्त अनिल सिंह को राज्य कर मुख्यालय, देहरादून में संयुक्त आयुक्त के साथ ही संयुक्त आयुक्त प्रशिक्षण का अतिरिक्त प्रभार, उपायुक्त चंदन सिंह को मनोरंजन कर मुख्यालय देहरादून से राज्य कर मुख्यालय देहरादून में उपायुक्त, सहायक आयुक्त विनय कुमार को मनोरंजन कर कलेक्ट्रेट कैंपस नैनीताल से सहायक आयुक्त राज्य कर मुख्यालय देहरादून और सहायक आयुक्त सुंदर सिंह को सहायक आयुक्त मनोरंजन कर कलेक्ट्रेट कैंपस रुद्रपुर से सहायक आयुक्त टैक्स रिव्यू राज्य कर देहरादून में तैनाती दी गई है। वित्त अपर सचिव अरुणेंद्र चौहान ने उक्त तबादला आदेश जारी किया।