राहुल गांधी की ताजपोशी पर की गंगा आरती
जागरण संवाददाता, ऋषिकेश : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पार्टी
जागरण संवाददाता, ऋषिकेश :
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह का माहौल है। सोमवार को तीर्थनगरी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर खुशी जाहिर की। कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर त्रिवेणी घाट पर गंगा आरती भी की।
सोमवार को रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन पर कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्र हुए। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की अध्यक्ष पद पर ताजपोशी होने पर एक-दूसरे का मुंह मीठा करा व मिष्ठान वितरित किया। इससे पूर्व आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष जयेंद्र रमोला ने कहा कि यह हाईकमान ने पार्टी की बागडोर राहुल गांधी के हाथ में सौंपी है। जिससे विशेषकर युवा कार्यकर्ताओं में बेहद उत्साह है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मात्र एक ऐसी पार्टी है जहां लोकतंत्र जीवित है। कांग्रेस नगर अध्यक्ष विनय सारस्वत, कार्यकारी नगर अध्यक्ष शिवमोहन मिश्र ने भी विचार रखे। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महासचिव जयपाल जाटव, अरविन्द जैन, मुमता•ा हाशिम, विमला रावत, मदन मोहन शर्मा, प्रदीप जैन आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। वहीं, त्रिवेणी घाट पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने संगठन की सफलता के लिए मां गंगा की आरती भी की।