राजेंद्र सिंह यादव बने संघ के प्रांतीय अध्यक्ष
देहरादून: उत्तराखंड जलागम चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी संघ की ओर से चुनी गई नई कार्यकारिणी में राजें
देहरादून: उत्तराखंड जलागम चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी संघ की ओर से चुनी गई नई कार्यकारिणी में राजेंद्र सिंह यादव को संघ का नया अध्यक्ष चुना गया।
सोमवार को चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सुंदर लाल आर्य व उत्तराखंड वाहन चालक जलागम संघ के प्रांतीय अध्यक्ष गीताराम पेटवाल की अध्यक्षता में चुनाव संपन्न हुए। इस मौके पर राजेंद्र सिंह यादव को प्रदेश अध्यक्ष, दिनेश चंद्र भट्ट को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ज्ञान सिंह रावत को उपाध्यक्ष, गिरीश चंद्र कंडवाल को महामंत्री, त्रिलोक सिंह चौहान को कोषाध्यक्ष, धर्म सिंह खंडवाल को ऑडिटर, विजय सिंह रमोला को संगठन मंत्री व मंगल सिंह नेगी को संरक्षक चुना गया। इसके अलावा राजेंद्र प्रसाद ममगाई को मुख्य सलाहकार व सचिंदर सिंह रावत को प्रांतीय सलाहकार चुना गया। कार्यकारिणी गठन के बाद नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई।