Move to Jagran APP

बैराज टापू पर भैंसा बुग्गी वाले कर रहे अवैध खनन

संवाद सहयोगी, विकासनगर: पछवादून में पुलिस व प्रशासन की सख्ती के बाद भी अवैध खनन पर पूरी तरह से अंकुश

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Dec 2017 07:44 PM (IST)Updated: Mon, 11 Dec 2017 07:44 PM (IST)
बैराज टापू पर भैंसा बुग्गी वाले कर रहे अवैध खनन
बैराज टापू पर भैंसा बुग्गी वाले कर रहे अवैध खनन

संवाद सहयोगी, विकासनगर: पछवादून में पुलिस व प्रशासन की सख्ती के बाद भी अवैध खनन पर पूरी तरह से अंकुश नहीं लग पा रहा है। यहां प्रतिबंधित क्षेत्रों में भी धड़ल्ले से अवैध रूप से उप खनिज चुगान जारी है। बावजूद इसके प्रशासन हर रोज अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई की बात कर रहा है। सोमवार को डाकपत्थर बैराज के समीप टापू पर पूरे दिन भैंसा बुग्गी से अवैध रूप से उप खनिज चुगान होता रहा। जबकि सुरक्षा की दृष्टि से बैराज के समीप उप खनिज चुगान पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। दिन भर अवैध रूप से उप खनिज चुगान होने के बावजूद प्रशासन की नजर इस ओर नहीं पड़ी।

loksabha election banner

पछवादून में यमुना नदी में सबसे अधिक उप खनिज चुगान हो रहा है। हैरत की बात है कि अवैध रूप से हो रहे इस उप खनिज चुगान पर स्थानीय प्रशासन की नजर नहीं पड़ रही है। हालांकि प्रशासन हर रोज अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई के दावे कर रहा है, लेकिन यहां प्रतिबंधित क्षेत्रों में भी अवैध खनन जारी है। डाकपत्थर बैराज झील के पास बने टापू पर धड़ल्ले से उप खनिज चुगान किया जा रहा है। जबकि इन दिनों यहां कुछ प्रवासी प¨रदों ने भी डेरा डाला हुआ है। इसके साथ ही बैराज क्षेत्र होने के चलते यहां उप खनिज चुगान पूर्ण रूप से प्रतिबंधित है। बावजूद इसके झील में हो रहे अवैध खनन को रोकने के लिए प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। उधर, एसडीएम जितेंद्र कुमार ने बताया कि बैराज के आसपास अवैध खनन रोकने के लिए पुलिस की गश्त बढ़ाने के साथ ही पीएससी के जवान भी तैनात किए जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.