गुजरात से विकासनगर पहुंचे 17 जमातियों को किया क्वारंटाइन
जागरण संवाददाता विकासनगर गुजरात उत्तर प्रदेश दिल्ली हरियाणा से आए 24 लोग बुधवार को विकासनगर पहुंचे। इनमें गुजरात से पहुंचे 17 जमाती भी शामिल हैं। ये सभी जमाती फरवरी माह में विकासनगर व जीवनगढ़ से जमात के लिए गुजरात के गोधरा शहर गए थे। चिकित्सकों ने सभी को मेडिकल जांच के बाद नगर की जामा मस्जिद में क्वारंटाइन किया है। जबकि अन्य सात लोगों जांच के उनके घरों में ही क्वारंटाइन किया गया।
जागरण संवाददाता, विकासनगर: गुजरात, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा से आए 24 लोग बुधवार को विकासनगर पहुंचे। इनमें गुजरात से पहुंचे 17 जमाती भी शामिल हैं। ये सभी जमाती फरवरी माह में विकासनगर व जीवनगढ़ से जमात के लिए गुजरात के गोधरा शहर गए थे। चिकित्सकों ने सभी को मेडिकल जांच के बाद नगर की जामा मस्जिद में क्वारंटाइन किया है। जबकि अन्य सात लोगों जांच के उनके घरों में ही क्वारंटाइन किया गया।
बुधवार को गुजरात सरकार ने लॉकडाउन के कारण गोधरा शहर में फंसे विकासनगर के 17 जमातियों को बस से वापस भेजा। विकासनगर में उप जिला चिकित्सालय के नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप चौहान व उनकी टीम ने सभी लोगों का मेडिकल परीक्षण किया। सभी को विकासनगर की जामा मस्जिद में ही 14 दिन के लिए क्वारंटाइन किया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश, दिल्ली व हरियाणा से विकासनगर आए सात अन्य लोगों को मेडिकल जांच के बाद होम क्वारंटाइन किया गया है। इन सभी को चिकित्सकों ने क्वारंटाइन अवधि में घरों से बाहर न निकलने की हिदायत दी है। 25 जमातियों को गुजरात भेजने की कवायद
विकासनगर: बुधवार को गुजरात से जमातियों को लेकर विकासनगर पहुंची बस में ही यहां क्वारंटाइन किए गए गुजरात के 25 जमातियों को उनके घर भेजने की कवायद शुरू हुई। हालांकि, शासन से कोई निर्देश नहीं मिलने पर उन्हें नहीं बुधवार को नहीं भेजा गया।
बतादें कि गुजरात के 25 जमाती भी पूर्व में यहां जमात में शामिल होने आए थे। जो लॉकडाउन के कारण यहीं फंस गए थे। इनको पहले विकासनगर क्षेत्र की अलग-अलग मस्जिदों में क्वारंटाइन किया गया था। जहां से बाद में चिकित्सकों ने उन्हें सुद्धोवाला क्षेत्र के इंस्टीट्यूशनल सेंटर में भेज दिया था। इसके अलावा हरबर्टपुर स्थित राहत कैंप में कश्मीर के भी 11 लोग हैं। जिनकी क्वारंटाइन अवधि पूरी हो चुकी है। उप जिला चिकित्सालय विकासनगर के नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप चौहान के अनुसार हरबर्टपुर में ठहरे कश्मीर के 11 लोगों का मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। उच्चाधिकारियों के निर्देश आने के बाद गुजरात व कश्मीर के लोगों को इंस्टीट्यूशनल सेंटर व राहत कैंप से उनके घर भेजा जाएगा।