विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बैडमिंटन में आकाश, अशोक की खिताबी जीत

By JagranEdited By:
Published: Mon, 30 Oct 2017 10:29 PM (IST)

संवाद सहयोगी, मसूरी : मसूरी स्पो‌र्ट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता के पुरुष एकल व

बैडमिंटन में आकाश, अशोक की खिताबी जीत
बैडमिंटन में आकाश, अशोक की खिताबी जीत

संवाद सहयोगी, मसूरी : मसूरी स्पो‌र्ट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता के पुरुष एकल वर्ग में आकाश कुलकर्णी, वेटरन वर्ग में अशोक दलाल और युगल में रवि रावत व वरुण रावत की जोड़ी विजेता बनी। एमपीजी कॉलेज में खेले गए पुरुष एकल वर्ग के फाइनल में आकाश कुलकर्णी ने एलबीए अकादमी के प्रीतम रावत को 24-20, 21-15 से हराया। वेटरन वर्ग के फाइनल में एलबीएस अकादमी के अशोक कुलकर्णी ने मॉर्निग क्लब के गजेंद्र सिंह नेगी को 31-25 से हराकर चैंपियनशिप जीती। युगल वर्ग के फाइनल में रवि रावत और वरुण रावत की जोड़ी ने समीर रैणा और संजीव कवि की जोड़ी को 21-13, 21-15 से मात दी। चीन में हुई 20वीं मास्टर्स एथलीट प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले मसूरी के वेटरन एथलीट राजकुमार को भी इस मौके पर सम्मानित किया गया।

शगुन पैलेस में आयोजित प्रतियोगिता के समापन और पुरस्कार वितरण समारोह की मुख्य अतिथि मिस इंडिया ईको इंटरनेशनल ख्याति शर्मा, पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, सभाषद रमेश भंडारी, विनोद सेमवाल, जसबीर कौर, बिरेद्र पंवार, अरविंद गुसाई ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस मौके पर एमएसए अध्यक्ष बीएस नेगी, रफीक अहमद, रूपचंद गुरूजी, सुरेश गोयल, अनुज तायल, बिजेंद्र पुण्डीर, महेश चंद्र, रामसिंह रावत, संजीव कवि आदि मौजूद थे।

अभिनय को कॅरिअर बनाना चाहती हैं ख्याति

मसूरी: मिस इंडिया ईको इंटरनेशनल ख्याति शर्मा ने कहा कि वह मई 2018 में मिस्र में होने वाली ईको इंटरनेशनल पीजेंट प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस प्रतियोगिता में 85 देशों की सुंदरियां हिस्सा लेंगी। ख्याति ने बताया कि उनके पास कई एलबम और फिल्मों के ऑफर हैं, लेकिन उनका पहला लक्ष्य मिस ईको इंटरनेशनल का खिताब जीतना है। ख्याति ने बताया कि वह अभिनय को ही कॅरिअर बनाना चाहती है। उन्होंने सलमान खान के साथ काम करने की इच्छा जताई, जबकि गौहर खान को उन्होंने अपना प्रेरणास्रोत बताया।

1500 मीटर दौड़ में कमल प्रथम

मसूरी: मसूरी खेल एवं सांस्कृतिक समिति की ओर से सर्वे मैदान में आयोजित ग्रामीण व शहरी एथलेटिक्स प्रतियोगिता के अंडर-19 बालक वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में कमल शाह पहले व रजित दूसरे, बालिका वर्ग में संगीता मेलवान पहले और मोनिका कैरवाण दूसरे स्थान पर रहीं। 800 मीटर बालक वर्ग में रजित पहले व कमल शाह दूसरे और बालिका वर्ग में संगीता मेलवान पहले व मोनिका कैरवाण दूसरे स्थान पर रहीं। अंडर-17 बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में नीरज कुमार पहले व राहुल कुमार दूसरे, बालिका वर्ग में काजल नेगी पहले व रवीना दूसरे स्थान पर रहीं। 800 मीटर बालक वर्ग में कृष्णा गोनियाल पहले व रजत रांगड़ दूसरे, बालिका वर्ग में सृष्टि रावत पहले व हर्षि दूसरे स्थान पर रहीं। अंडर-12 बालक वर्ग की 200 मीटर दौड़ में पदम बहादुर पहले व शेखर दूसरे, बालिका वर्ग में आशु पहले व प्रिया दूसरे स्थान पर रहीं। 400 मीटर बालक वर्ग में विकास पहले व अमन दूसरे और बालिका वर्ग में सिमरन पहले व आशु दूसरे स्थान पर रहीं। पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल और पूर्व विधायक जोतसिंह गुनसोला ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।