विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

संस्कृत के मेधावियों को किया सम्मानित

By Edited By:
Published: Tue, 16 Aug 2016 10:46 PM (IST)

संवाद सहयोगी, ऋषिकेश : भारत संस्कृत परिषद के तत्वाधान में श्रीमति पुष्पा बड़ेरा सरस्वती विद्या मंद

News Article Hero Image

संवाद सहयोगी, ऋषिकेश :

भारत संस्कृत परिषद के तत्वाधान में श्रीमति पुष्पा बड़ेरा सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ढालवाला में संस्कृत प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर मुख्य वक्ता परिषद के केंद्रीय महामंत्री आचार्य राधाकृष्ण मनोड़ी ने कहा कि स्व. आचार्य गिरीधर प्रसाद सिलोड़ी संस्कृत के महान विद्धान थे। जिन्होंने देश में ही बल्कि विदेशों में संस्कृत भाषा को लेकर परचम लहराया। समारोह के तहत इस वर्ष संस्कृत बोर्ड परीक्षाओं में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र देवीधुरा चंपावत के दीपक, ऋषिकेश मुनिकीरेती के आकाश व झाझड़ पौड़ी गढ़वाल के प्रदीप कुमार को सम्मानित किया गया। इस दौरान अष्टादशश्लोकी श्रीमद् भागवत गीता वाचन प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसके विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। आचार्य वर्ग में देहरादून के डॉ. पंकज किशोर गौड़, रामनगर के देवेंद्र हरबोला, उत्तरकाशी के लक्ष्मी प्रसाद जगूड़ी को भी सम्मानित किया गया। महामंडलेश्वर स्वामी रामेश्वर दास महाराज के संचालन में चले समारोह में रविदेव आनंद, रमाकांत अग्रवाल, कुंज बिहारी भट्ट, शक्तिधर बहुगुणा, भगवती प्रसाद रतूड़ी, भारत गगन अग्रवाल, संजय शास्त्री, सरोज डिमरी, वासुदेव चमोली, वीरेंद्र किशोर गौड़ आदि उपस्थित थे।