Move to Jagran APP

आसन नमभूमि: अनुकूल वातावरण में 1439 प¨रदे आएज्यादा

जागरण संवाददाता, विकासनगर: देश के पहले कंजरवेशन रिजर्व आसन वेटलैंड में अपर प्रमुख वन सं

By JagranEdited By: Published: Wed, 31 Jan 2018 10:21 PM (IST)Updated: Wed, 31 Jan 2018 10:21 PM (IST)
आसन नमभूमि: अनुकूल वातावरण में 1439 प¨रदे आएज्यादा
आसन नमभूमि: अनुकूल वातावरण में 1439 प¨रदे आएज्यादा

जागरण संवाददाता, विकासनगर: देश के पहले कंजरवेशन रिजर्व आसन वेटलैंड में अपर प्रमुख वन संरक्षक वन्य जीव के नेतृत्व में विशेषज्ञों की टीम द्वारा की गई विधिवत गणना में इस बार 61 प्रजातियों के 6008 प¨रदे प्रवास पर पाए गए हैं। जबकि पिछले साल 4569 प¨रदे प्रवास पर थे। इस बार चकराता वन प्रभाग द्वारा झील में मड टापू विकसित कराने पर बढ़े अनुकूल वातावरण को प्रवासी प¨रदों की संख्या बढ़ने की वजह माना जा रहा है। प्रवासी प¨रदों की बढ़ी संख्या से चकराता वन प्रभाग के अधिकारी उत्साहित हैं और प्रवास के दौरान प¨रदों को कोई दिक्कत न आए, इसके लिए प्रभाग की टीम प¨रदों पर नजर रखने को गश्त कर रही है।

prime article banner

अक्टूबर माह से मार्च अंत तक प्रवास पर रहने वाले प¨रदों की संख्या वर्ष 2018 की गणना में 1439 अधिक आंकी गई है। पिछले साल के मुकाबले इस बार एक प्रजाति भी ज्यादा है। पिछले साल आसन झील में टाइफा ग्रास बढ़ने व मड टापू घटने के कारण प¨रदे असहज महसूस कर रहे थे। क्लोजर के समय प्रभाग द्वारा झील में नए मड टापू बनवाने पर इस बार प¨रदों को अनुकूल वातावरण मिला, प¨रदों की इस बार संख्या बढ़ने की संभावना प्रभाग पहले ही व्यक्त कर चुका था। अपर प्रमुख वन संरक्षक वन्य जीव डॉ. धनंजय मोहन के नेतृत्व में विशेषज्ञों की टीम द्वारा की गई विधिवत गणना में प्रवासी प¨रदों की संख्या बढ़ी पाए जाने को शुभ संकेत माना जा रहा है। आसन रेंजर जवाहर ¨सह तोमर व वन बीट अधिकारी प्रदीप सक्सेना के अनुसार प¨रदों की सुरक्षा का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। रात-दिन की गश्त कराई जा रही है।

प¨रदों के आंकड़े

-वर्ष 2015 में 48 प्रजातियों के 5796 प¨रदे।

-वर्ष 2016 में 84 प्रजातियों के 5635 प¨रदे।

-वर्ष 2017 में 60 प्रजातियों के 4569 प¨रदे।

-वर्ष 2018 में 61 प्रजातियों के 6008 प¨रदे।

=================================

ये प¨रदे हैं उत्तराखंड के मेहमान

विकासनगर: वर्तमान में आसन नमभूमि में व्हाइट ब्रेस्टेड वाटरहेन-2, कामन मोरहेन-31, रेड वेटल्ड लेप¨वग-5, रीवर लेप¨वग-13, यूरोशियन करलू-4, मार्स शेंडपाइपर-30, कामन ग्रीनसेंक-27, ग्रीन शेंडपाइपर-2, कामन शेंडपाइपर-2, पलास गल-14, पलास फिश इगल-1, वेस्टन मार्स हेरर-3, स्माल ब्ल्यू ¨कगफिशर-1, व्हाइट ब्रेस्टेड ¨कगफिशर-4, ग्रेट क्रेस्टेड ग्रीब, बार हेडेड गीज, पर्पल स्वेप हेन-2, लेसर पाइड ¨कगफिशर-2, कामन स्वेलो-41, व्हाइट वेगटेल-1, व्हाइट ब्राउड वेगटेल-3, ग्रे वेगटेल-2, डस्टी क्रेग मार्टिन-4, स्टार्क थ्रोटेड स्वेलो-40, प्लेन मार्टिन-9, ब्लैक काइट-35, ब्लैक ¨वग्ड सिल्ट-11, कामन कूट-1495 आदि 61 प्रजातियों के प¨रदे प्रवास हैं।

============================================


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.