Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देहरादून के डाकरा के पास सिटी बस पलटी, 12 लोग घायल Dehradun News

    By Sunil NegiEdited By:
    Updated: Mon, 12 Aug 2019 03:44 PM (IST)

    मसूरी विधायक गणोश जोशी को राखी बांधने जा रही महिलाओं की बस डाकरा के पास सड़क किनारे पलट गई। महिला और बच्चों समेत बस में सवार 12 लोग घायल हो गए। ...और पढ़ें

    Hero Image
    देहरादून के डाकरा के पास सिटी बस पलटी, 12 लोग घायल Dehradun News

    देहरादून, जेएनएन। मसूरी विधायक गणोश जोशी को राखी बांधने जा रही महिलाओं की बस डाकरा के पास सड़क किनारे पलट गई। महिला और बच्चों समेत बस में सवार 12 लोग घायल हो गए। घायलों को सिनर्जी और दून अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गढ़ीकैंट क्षेत्र के डाकरा में विधायक गणोश जोशी ने रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में कार्यक्रम आयोजित किया था। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं बसों से जा रही थीं। दोपहर तीन बजे गढ़ी कैंट क्षेत्र की महिलाएं भी सिटी बस से रक्षा बंधन कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। बस लिंक रोड से होते हुए एमएच के पास पहुंची तो अचानक चालक ने बस से नियंत्रण खो दिया, जिससे बस सड़क किनारे पलट गई। इससे महिलाओं और अन्य लोगों में चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को बस से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। कैंट इंस्पेक्टर ने बताया कि बस में 19 लोग सवार थे। इनमें से छह को हल्की और नौ महिलाओं-बच्चों समेत 12 को ज्यादा चोटें आई हैं। इनको दून और सिनर्जी अस्पताल में इलाज दिया जा रहा है। सभी की हालत खतरे से बाहर है। इधर, विधायक जोशी दुर्घटना में घायलों के हाल जानने अस्पताल पहुंचे।

    बस दुर्घटना में ये हुए घायल

    कांता देवी (60) शास्त्री बाजार, ललिता गुप्ता (42) चाट वाली गली, सुनीता शर्मा (25), ऊषा (30), मीनाक्षी (12) विजय कुमार (12), भूपेंद्र (10), रज्जू देवी (35), मुन्नी देवी (33), अमन (05), सुनीता (40) व शिवानी गुप्ता (48) सभी निवासी डाकरा बाजार।

    दो बच्चों समेत चार की हालत है गंभीर

    दुर्घटना में दो बच्चे समेत चार लोगों की स्थिति ज्यादा खराब है। चारों को सिनर्जी में इलाज दिया जा रहा है। विधायक ने बताया कि दो बच्चे और दो महिलाओं को गंभीर चोटें आई हैं।

    दून अस्पताल में इलाज न मिलने पर विधायक नाराज

    डाकरा के पास बस दुर्घटना में घायल महिलाओं और बच्चों को पहले दून अस्पताल लाया गया। जहां घायलों को समुचित इलाज नहीं मिला। यहां कुछ देर तक घायल इमरजेंसी में ही तड़पते रहे। विधायक गणोश जोशी को जब इसकी जानकारी मिली तो वह अस्पताल प्रबंधन पर भड़क गए। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री से की। कहा कि दून अस्पताल में दुर्घटना में घायलों को तत्काल इलाज न मिलना चिंता का विषय है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विधायक को भरोसा दिया कि घायलों के इलाज में सरकार पूरी मदद करेगी।

    यह भी पढ़ें: शौच को जा रहे बुजुर्ग को ट्रक ने मारी टक्कर, मौत पर लोगों ने लगाया जाम Dehradun News

    यह भी पढ़ें: ऋषिकेश में मैक्स खाई में गिरी, सात छात्र और चालक घायल Dehradun News

    यह भी पढ़ें: यात्रियों से भरी बस झूलने लगी भागीरथी नदी के ऊपर, चालक ने ऐसे बचाई सभी की जान

    अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप