नवाबवाला में बने 11 स्वयं सहायता समूह
संवाद सूत्र, रायवाला: राष्ट्रीय आजीविका ग्रामीण मिशन के तहत छिद्दरवाला के नवाबवाला गांव मे
संवाद सूत्र, रायवाला:
राष्ट्रीय आजीविका ग्रामीण मिशन के तहत छिद्दरवाला के नवाबवाला गांव में 11 नए महिला स्वयं सहायता समूह बनाए गए। इन समूहों को स्वरोजगार से जोड़ा जाएगा।
शुक्रवार को नवाबवाला में समूह गठन के लिए बैठक हुई। क्षेत्र पंचायत सदस्य गोकुल रमोला ने बताया कि राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत 10-10 महिलाओं 11 नए महिला स्वयं सहायता समूह बने हैं। इन सभी के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ग्राम प्रधान पूनम पोखरियाल ने बताया कि महिलाओं को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए सरकार की ओर से आर्थिक मदद दी जा रही है, इससे महिलाएं आर्थिक रूप से संपन्न होंगी। इस दौरान योजनाओं की जानकारी देते हुए साहबनगर की क्षेत्र पंचायत सदस्य आशा कुड़ियाल ने बताया कि पूरे क्षेत्र में बने स्वयं सहायता समूह को ग्राम संगठन व फिर क्लस्टर संगठन से जोड़ा जाएगा। इसके लिए सरकार अलग से आर्थिक सहायता दे रही है। संगठन के माध्यम से कई योजनाओं का संचालन भी किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि ग्राम सभा में समूह बनाने में सक्रिय कार्य करने वाली पूनम रावत व निशा जेठूडी का चयन सीआरपी (स्वयं सहायता समूह ट्रेनर) के लिए हुआ है।